फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP government will shower flowers on Kanwar pilgrims from helicopter, preparations to provide every facility

Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाएगी यूपी सरकार, हर सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी

Mon, 14 Jul 2025 01:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 14 Jul 2025 01:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी कांवड़ यात्रियों से भी अनुरोध किया है कि वे यात्रा के दौरान शांति बनाए रखने में मदद करें। किसी तरह की अव्यवस्था सामने आने पर उन्हें पुलिस अधिकारियों से तुरंत संपर्क करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा है कि सभी शिवभक्त पवित्र नदियों से जल लेकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करें और इस दौरान प्रशासन से पूर्ण सहयोग बनाए रखें। 

विज्ञापन
UP government will shower flowers on Kanwar pilgrims from helicopter, preparations to provide every facility
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सावन के प्रथम सोमवार से ही शिव भक्त कांवड़ियों ने भगवान शिव को गंगाजल अर्पित करना शुरू कर दिया है। आज हर शिव मंदिर में शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है। इसी बीच योगी आदित्यनाथ सरकार ने हर वर्ष की भांति इस बार भी कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूल वर्षा करने का निर्णय लिया है। सरकार ने सभी कांवड़ शिविरों में शिव भक्तों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।       

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में कांवड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यह पवित्र यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और श्रद्धामय वातावरण में सम्पन्न होनी चाहिए। शासन से सुरक्षा संबंधी हर मुद्दे पर पूरी सतर्कता और चौकसी बरतने के लिए कहा गया है। कांवड़ यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई, चिकित्सा, पेयजल, भोजनालय, विश्रामालय और शौचालयों की पूरी व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों की पहचान कर ऐसे मार्गों की 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। इन मार्गों पर यूपी पुलिस ड्रोन कैमरे लगाकर निगरानी रखेगी। कांवड़ यात्रा में विघ्न डालने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रा मार्गों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से जरूरी सूचनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा और इनके माध्यम से शिव भजनों का प्रसारण भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव भक्तों से परेशानी क्यों: भाजपा
भाजपा प्रवक्ता एसएन सिंह ने अमर उजाला से कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने जिस तरह कांवड़ यात्रा और कांवड़ियों को लेकर व्यंग्य किया है, उससे यह साफ हो जाता है कि वे हिंदू धर्म और कांवड़ियों का कितना सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं को यदुकुल का वंशज बताने वाले अखिलेश यादव का इस तरह कांवड़ियों के विरोध में बोलना दुर्भाग्यपूर्ण है।   


एसएन सिंह ने कहा कि कांवड़ियों की आलोचना करने की बजाय अखिलेश यादव को उस छांगुर बाबा के खिलाफ बोलना चाहिए जो एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह स्थापित कर हिंदू युवतियों के धर्मांतरण कराने का कुत्सित कार्य कर रहा है। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि अखिलेश यादव ने अब तक छांगुर बाबा के खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोला है। उन्होंने कहा कि केवल वोट बैंक के कारण ऐसे हिंदू विरोधियों के खिलाफ बोलते समय अखिलेश यादव के मुंह पर 'अलीगढ़ का बड़ा ताला' लग जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed