फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP engineer running child pornography racket on Instagram arrested

इंस्टाग्राम पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी रैकेट चलाने वाला यूपी का इंजीनियर गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2020 04:18 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 26 Sep 2020 04:18 AM IST
सार

यूपी के सोनभद्र जिले का रहने वाला है आरोपी नीरज यादव, सीबीआई ने दिल्ली में गिरफ्तार किया

विज्ञापन
UP engineer running child pornography racket on Instagram arrested
Instagram

विस्तार

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने इंस्टाग्राम पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस रैकेट को चलाने वाले यूपी के सोनभद्र जिले के अनपरा निवासी इंजीनियर नीरज यादव को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने बीटेक डिग्री हासिल करने वाले नीरज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वह लॉकडाउन से पहले से ही दिल्ली में रह रहा था।

विज्ञापन


सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, नीरज 2019 से ही ऑनलाइन रैकेट चला रहा था। वह इसका प्रचार इंस्टाग्राम पर करता था। वह अपने ग्राहकों से ऑनलाइन पैसे वसूलने के बाद उन्हें व्हाट्सएप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री भेजता था। जांच एजेंसी ने सोनभद्र स्थित उसके आवास पर छापे मारे, जहां से उसका मोबाइल बरामद हुआ। फोन को जांच के लिए फॉरेंसिक विभाग को भेजा गया है।
विज्ञापन


अलग-अलग ई-मेल आईडी बनाकर रखता था अश्लील सामग्री
सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौड़ के मुताबिक, आरोपी ने क्लाउड स्टोरेज पर अलग-अलग खाते बना रखे थे। उसने अलग-अलग ई-मेल आईडी बनाई थी, जहां वह आपत्तिजनक सामग्री और चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री रखता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed