फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP election: RSS wing to revive love jihad campaign

यूपी में फिर से 'लव जिहाद' कैंपेन की तैयारी में आरएसएस, कॉलेजों में तैनात होंगे एजेंट

Sun, 29 May 2016 11:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 May 2016 11:15 AM IST
विज्ञापन
UP election: RSS wing to revive love jihad campaign
- फोटो : gettyimages
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यूपी में लव जिहाद के मुद्दे को एक बार फिर हवा देने की तैयारी में है। आरएसएस ने हिंदू जागरण मंच से कहा है कि वह इस अभियान को फिर से शुरू करे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आरएसएस की ओर से हरी झंडी के बाद हिंदू जागरण मंच रविवार को आगरा के शाहगंज में एक मीटिंग का आयोजन करने जा रहा है। इस बैठक में जागरण मंच के कार्यकर्ता लव जिहाद के मामलों से निपटने की रणनीति पर विचार करने वाले हैं। 
विज्ञापन


जागरण मंच के नव-निर्वाचित उपाध्यक्ष अज्जू चौहान को मीटिंग की अध्यक्षता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अज्‍जू चौहान पिछले साल बहू लाओ-बेटी बचाओ अभियान के चलते सुर्खियों में आए थे। उन्होंने जिस वक्त यह लव जिहाद विरोधी अभियान चलाया, उस वक्त वह बजरंग से जुड़े हुए थे। इस कार्यक्रम के बारे में हिंदू जागरण मंच या फिर अज्जू चौहान की तरफ से कुछ ज्यादा नहीं बताया गया है। लेकिन सूत्रों का यह दावा है कि आरएसएस ने जागरण मंच को स्पष्ट संदेश दिया है कि अभियान को बिना किसी विवाद के चलाया जाए। 
विज्ञापन


मीटिंग की तैयारियों में लगे एक अन्य नेता वरुण उपाध्याय ने बताया कि आगरा में लव जिहाद की घटनाएं बढ़ी हैं, यही कारण है कि मीटिंग के लिए इस जगह को चुना गया है। सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग के दौरान कॉलेजों के भीतर 'एंटी लव जिहाद एजेंट' तैनात करने पर भी विचार किया जाएगा। ये एजेंट लव जिहाद के मामले पता चलने पर सबसे पहले जागरण मंच के वरिष्ठ नेताओं को जानकारी देंगे और बाद में लड़की के परिवारवालों से भी इस संबंध में बातचीत की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed