फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Up election 2022: two BJP MP were absent from important BJP saansad meeting in delhi

उत्तर प्रदेश चुनाव: सांसद बैठक से दूर रहे ये दो चर्चित चेहरे, नड्डा ने कोने में बैठीं मेनका को मना कर आगे बुलाया

Fri, 30 Jul 2021 12:01 PM IST
Harendra Chaudhary राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 30 Jul 2021 12:01 PM IST
सार

बैठक में शामिल होने आए लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों की हाजिरी संगठन महामंत्री सुनील बंसल जांच रहे थे। इसी दौरान सांसद रवि किशन और हेमा मालिनी के बैठक में नहीं होने के बारे में उन्हें बताया गया कि रवि किशन शूटिंग में व्यस्त हैं और हेमा मालिनी निजी करणों से बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगी...

विज्ञापन
Up election 2022: two BJP MP were absent from important BJP saansad meeting in delhi
उत्तर प्रदेश चुनाव 2022- भाजपा सांसद बैठक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाने को लेकर दिल्ली में गुरुवार को हुई भाजपा सांसदों की अहम बैठक से पहले पार्टी के दो प्रमुख चेहरे नदारद दिखे। अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी और गोरखपुर से सांसद और अभिनेता रवि किशन गुरुवार रात को उत्तर प्रदेश के सांसदों की बैठक में अनुपस्थित थे। खास बात यह है कि इन दोनों नेताओं की गैरहाजिर होने की कोई पूर्व सूचना भी नहीं थी। जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी विदेश दौरे पर होने की पूर्व सूचना देकर बैठक में नहीं आ सके। बैठक के दौरान सांसदों से छिटक कर बैठीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी को लेकर भी चर्चा चली। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को मेनका को आगे आने के लिए मनाना पड़ा।

विज्ञापन

सांसदों की अनुपस्थिति पर नड्डा ने जताई नाराजगी

उत्तर प्रदेश चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी में मंथन का दौर शुरू हो गया। इसी सिलसिले में गुरुवार को पार्टी के अवध, काशी और गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र व राज्यसभा के सांसदों की बैठक दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुई। एक घंटे चली इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा समेत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संगठन महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन

बैठक में शामिल हुए एक सांसद ने नाम न छापने के अनुरोध पर अमर उजाला से कहा, बैठक में शामिल होने आए लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों की हाजिरी संगठन महामंत्री सुनील बंसल जांच रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सांसद रवि किशन और हेमा मालिनी के बैठक में नहीं होने की बात अन्य लोगों से पूछी तब उन्हें जानकारी दी गई कि रवि किशन फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और हेमा मालिनी निजी करणों से बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगी। इसके बाद जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा पहुंचे तो उन्होनें भी सांसदों की हाजिरी चेक की। फिर उन्होंने भी दोनों नेताओं के अनुपस्थित होने का कारण पूछा। संसद सत्र के दौरान हुई इस अहम बैठक से नदारद होने पर नड्डा ने नाराजगी भी व्यक्त की।

सांसद ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद मेनका गांधी बैठक कक्ष के कोने में अकेले एक राउंड टेबल पर बैठी हुई थीं। जब जे.पी. नड्डा मंच पर बैठे तो उन्होंने राज्यसभा सांसद अरुण सिंह को बुलाकर कहा कि वे एक तरफ अकेले क्यों बैठी हैं। इसके बाद अरुण सिंह ने ये बात संगठन महामंत्री सुनील बंसल से कही। बंसल ने उनके पास जाकर दूसरी टेबल पर बैठने का निवेदन किया। इसके बाद दोनों नेता पूरी बैठक में एक साथ बैठे। बैठक में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, महेंद्र नाथ पांडेय, हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा, कौशल किशोर, पंकज चौधरी समेत सभी वरिष्ठ सांसद शामिल हुए थे।

गौरतलब है कि बुधवार को भी राज्य के ब्रज, पश्चिम और कानपुर क्षेत्र के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की बैठक हुई थी। इसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी सांसदों को मानसून सत्र के बाद अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में 'आशीर्वाद यात्रा' निकालने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा था कि इस यात्रा के दौरान संसदीय क्षेत्र का एक भी गांव नहीं छूटना चाहिए। यात्रा के दौरान सांसद खुली जीप में घूमें, टीकाकरण अभियान और कोरोना काल में शुरू की गई योजनाओं की एक-एक गांव में निगरानी करें। सभी सांसद यह भी पता करें कि जरूरतमंदों को योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed