फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   up cm yogi adityanath will not reach from back side door

पिछले दरवाजे से विधानसभा नहीं पहुचेंगे योगी

Sun, 30 Apr 2017 04:47 PM IST
संजय मिश्र
संजय मिश्र Updated Sun, 30 Apr 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
up cm yogi adityanath will not reach from back side door
सीएम योगी आदित्यनाथ

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले दरवाजे से विधानसभा पहुंचने के बजाय जनता के बीच चुनाव लडकर विधानसभा में पहुंचेंगे। सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य और दिनेश शर्मा भी इसी नक्से कदम पर आगे बढेंगे। बताया जा रहा है कि योगी जल्द ही लोकसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा देंकर विधानसभा चुनाव लडेंगे। केंद्रीय नेतृत्व के साथ इस मामले में उन्हें हरी झण्डी प्रदान कर दी है। जल्द ही प्रदेश संगठन इस आशय की घोषणा करेगी। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार भाजपा ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और सूबे के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को विधानसभा का चुनाव लडाने का निर्णय लिया है। विधानमंडल सदस्य के रूप में विधानसभा पहुंचने के अलावा अब ये तीनों नेता जनता के बीच से चुनाव लडकर विधानसभा में जाएंगे। पार्टी आलाकमान ने प्रदेश इकाई से इन नेताओं के लिए सीट चयन करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन


पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि सांसद से त्यागपत्र देने के लिए योगी और केशव राष्ट्रपति चुनाव संपन्न होने का इंतजार नहीं करेंगे। राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी आलाकमान को विश्वास है कि अपना उम्मीदवार जीताने के लिए उसके पास पर्याप्त बहुमत है। इसलिए योगी और केशव को लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफे देने को हरी झंडी दे दी गई है। इनके साथ लखनउ के मेयर रहे दिनेश शर्मा को भी विधानसभा का चुनाव लडना पडेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि योगी को पूर्वांचल की ही किसी सीट से चुनाव लडवाया जाएगा। तो दिनेश शर्मा लखनउ की किसी सीट से उम्मीदवार होंगे। सांसद बनने से पहले केशव 2012 में विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं। शायद वे अपनी पुरानी सीट से ही चुनाव में उतरने का मन बनाएं। मगर सीट चयन का फैसला प्रदेश संगठन को करना है। इसलिए इन तीनों वीआईपी उम्मीदवारों को मैदान में उतारने के लिए प्रदेश संगठन सूबे की भौगोलिक समीकरण को भी साधने का प्रयास करेगा। ताकि तीनों नेताओं के जरिए वह प्रदेश के अलग—अलग क्षेत्रों को संदेश दे सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed