{"_id":"66d9deae7d8cdaafb4078e06","slug":"up-cm-yogi-adityanath-donates-10-crore-for-wayanad-landslide-relief-governor-arif-mohammed-khan-thanks-news-an-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: योगी आदित्यनाथ ने वायनाड के आपदा पीड़ितों की मदद को दिए 10 करोड़, आरिफ मोहम्मद खान ने जताया धन्यवाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: योगी आदित्यनाथ ने वायनाड के आपदा पीड़ितों की मदद को दिए 10 करोड़, आरिफ मोहम्मद खान ने जताया धन्यवाद
Thu, 05 Sep 2024 10:09 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 05 Sep 2024 10:09 PM IST
सार
राज्यपाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केरल के वायनाड के भूस्खलन पीड़ितों की मदद के लिए 10 करोड़ रुपए की सहायता राशि भेजकर उनका दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ और आरिफ मोहम्मद खान।
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केरल के वायनाड में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी है। इस मानवीय मदद के लिए केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर धन्यवाद दिया है।
राज्यपाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केरल के वायनाड के भूस्खलन पीड़ितों की मदद के लिए 10 करोड़ रुपए की सहायता राशि भेजकर उनका दिल जीत लिया है। उन्होंने लिखा है कि उनकी उदारता ने केरल वासियों के मन पर गहरी छाप डाली है। उन्हें यह बोध कराया है कि प्राकृतिक विपदा तो क्षेत्र विशेष के लोगों को प्रभावित करती है, परंतु उसकी पीड़ा समस्त देशवासी महसूस करते हैं।
उन्होंने श्रीमद भागवत गीता के एक श्लोक 'आत्मौपम्येन सर्वत्र समं पश्यति योSर्जुन, सुखं वा यदि वा दुखं स योगी परमो मतः' का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का व्यक्तित तौर पर भी आभार जताया है।