{"_id":"59059dd44f1c1bce3a4410be","slug":"up-cm-yogi-aditayanath-said-artificial-equipments-spread-to-divyangs-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में CM योगी ने दोगुनी की दिव्यांगों की पेंशन, बोले-कानून से समझौता नहीं होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देवरिया में CM योगी ने दोगुनी की दिव्यांगों की पेंशन, बोले-कानून से समझौता नहीं होगा
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Sun, 30 Apr 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ दिव्यांगों के कार्यक्रम में देवरिया पहुंचे हैं। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए कृत्रिम अंग वितरण के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
सीएम योगी ने पीएम मोदी के लिए कहा कि वे हमेशा दिव्यांगों के लिए संवेदनशील रहते हैं। उनकी संवेदना इस बात से साफ होती है कि वे हर कार्यक्रम में पहुंचने की कोशिश करते हैं। साथ ही पीएम दिव्यांगों के लिए नई-नई योजनाओं का ऐलान करते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: गोरखपुर में योगी का जनता दरबार, गायों को खिलाया चारा
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि दिव्यांगों को मासिक पेंशन 300 रुपये दी जाती है, लेकिन उनकी सरकार अब इसे 500 रुपये करने जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 9 लाख दिव्यांग हैं, जिन्हें ये फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता की समस्याओं के समाधान की है। इसलिए बिजली, पानी, सफाई और कानून व्यवस्था पर पूरा जोर दिया जाएगा।
उन्होंने चीनी उद्योग में मनमानी पर रोक की बात भी कही। सीएम ने कहा कि यूपी लंबे समय से लचर कानून व्यवस्था की मार झेल रहा है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कोई समझौता नहीं होगा।