{"_id":"5c5979c1bdec22128b5592d8","slug":"up-cm-yogi-aadityanath-in-purulia-bengal-let-down-the-mamta-banarjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में गरजे योगी आदित्यनाथ, कहा- बर्बर और निर्मम है ममता सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल में गरजे योगी आदित्यनाथ, कहा- बर्बर और निर्मम है ममता सरकार
Tue, 05 Feb 2019 05:25 PM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: sapna singla
Updated Tue, 05 Feb 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में रैली के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति नहीं दिए जाने के बाद सड़क मार्ग से पुरुलिया पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को रैली के दौरान ममता सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को सत्ता में रहने का हक नहीं है। योगी ने कहा कि ममता सरकार निर्मम और बर्बर है।
योगी ने कहा कि टीएमसी की इस भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बेदखल करें। बंगाल को भाजपा की धरती बनाएं। भाजपा की सरकार हर वर्ग का ख्याल रखेगी, जैसा कि बजट में किया है। लोकतंत्र के लिए इससे शर्मनाक स्थिति और क्या होगी कि एक मुख्यमंत्री अपने ही राज्य में धरना पर बैठ रही हैं। ममता को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी गुंडागर्दी चला रही है। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हुए। टीएमसी सरकार ने दुर्गा पूजा पर रोक लगाई, रथ यात्रा पर रोक लगाई। ममता की अराजकता ज्यादा दिन नहीं चलेगी।
अपने संबोधन के अंत में उन्होंने जय श्री राम के जयकारे लगाए। योगी आदित्यनाथ की यह रैली पूरी तरह से चुनावी लग रही थी। हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति नहीं दिए जाने और रैलियां रद्द करने का गुस्सा वह ममता सरकार पर उतारते दिखे।
विज्ञापन
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath in Purulia, West Bengal: Nothing can be more shameful for a democracy than a Chief Minister sitting on a dharna. pic.twitter.com/5HKFsKDbmx
— ANI (@ANI) February 5, 2019विज्ञापन