UP Board Result 2019: 10वीं के टॉपर को 97.17 फीसदी, 12वीं के टॉपर को मिले 97.80 प्रतिशत अंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के इंटरमीडिएट और हाई स्कूल के परिणाम जारी हो गए हैं। हाई स्कूल में गौतम रघुवंशी और इंटरमीडिएट में तनु तोमर टॉपर बने हैं। बारहवीं कक्षा में टॉपर बनने वाली तनु यूपी के बागपत की रहने वाली हैं। वहीं हाई स्कूल में टॉप करने वाले गौतम रघुवंशी कानपुर के निवासी हैं।
कितने बच्चे हुए पास
इस साल दसवीं के 80.07 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। वहीं बाहरवीं में 70.06 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। इस साल 31,95,603 लाख बच्चे दसवीं की परीक्षा में बैठे थे। जबकि परीक्षा के लिए 58,06,922 लाख ने पंजीकरण कराया था। बाहरवीं की बात करें तो 26,11,319 लाख ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था। 10वीं में 76.66 छात्र और 83.98 छात्राएं पास हुईं। वहीं 12वीं में 64.40 छात्र और 76.46 छात्राएं पास हुईं हैं।टॉपर को कितने प्रतिशत मिले अंक
दसवीं के टॉपर गौतम रघुवंशी को परीक्षा में 97.17 प्रतिशत अंक मिले हैं। वहीं 12वीं की टॉपर तनु तोमर को 97.80 फीसदी अंक मिले हैं। इस साल लगभग छह लाख बच्चे दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए।Gautam Raghuvanshi tops the Uttar Pradesh Board High School exam with 97.17% marks. Shivam secures second spot with 97% marks and Tanuja Vishwakarma secures the third position with 96.83% marks. pic.twitter.com/RRVSXeYYAs
— ANI UP (@ANINewsUP) April 27, 2019
पिछले साल क्या रहे परिणाम
पिछले साल दसवीं में 75.16 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। वहीं बारहवीं में यह आंकड़ा 72.43 फीसदी का रहा था। पिछले साल 10,44,619 लाख बच्चों ने दसवीं और बाहरवीं की परीक्षा छोड़ दी थी।12वीं के टॉपर्स की लिस्ट
0413020 तनु तोमर2301539 भाग्यश्री उपाध्याय
1324395 अकांशा शुक्ला
0412941 युवराज
1444370 दीक्षा
1772134 श्वेता सिंह
0903539 अंकिता कुमारी
1558526 ऋषिराज
1958088 स्वाति सिंह
0526739 प्रशांत कुमार
10वीं के टॉपर्स की लिस्ट
1265612 गौतम रघुवंशी1949796 शिवम
1940328 तनुजा विश्वकर्मा
1549545 अपूर्वा
1940317 शुभांगी
1183393 शिखा सिंह
4045419 निखिल
2202880 हर्षिता सिंह
2202882 ईशा यादव
2890782 गोपाल मौर्या
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2019 ऑनलाइन कैसे चेक करें?
नीचे दिए गए विकल्प पर क्लिक करें-- यूपी बोर्ड परिणाम 2019 (UP Board Result 2019)
- यूपी बोर्ड 10 वीं परिणाम 2019 (UP Board Result 2019 10th)
- यूपी बोर्ड 12 वीं परिणाम 2019 (UP Board Result 2019 12th)
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.