महिला बीडीओ के बेडरूम में घुसा भाजपा नेता, मंत्री ने कहा- अति उत्साह में गया होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व की मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी की सरकार जिस वजह से अक्सर आलोचनाओं के घेरे में रहा करती थी वो वजह थी उसके बेलगाम कार्यकर्ता जो जब तब अपने कारनामों से सरकार को शर्मिंदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे। भाजपा ने विधानसभा चुनावों में सरकार के खिलाफ इसी मुद्दे को अपना प्रमुख हथियार बनाया, नतीजा रहा कि अखिलेश और उनकी पार्टी की सत्ता से विदाई तय हो गई।
लेकिन शायद पूर्ववर्ती सरकार और बीती बातों से प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं ने कोई सबक नहीं लिया है। रोज भाजपा नेताओं और उनके कार्यकर्ताओं के हंगामे और हुडदंग की खबरें सामने आ रही हैं।
ऐसा ही एक और मामला सामने आया है यूपी के महोबा जिले से, जहां एक उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता एक महिला बीडीओ के बेडरूम तक घुस गया और गालीगलौज करते हुए जमकर हंगामा किया। महिला बीडीओ ने इसकी शिकायत राज्यमंत्री से की तो उन्होंने कार्यकर्ता को अति उत्साहित बताकर बात ही टाल दी।
मंत्रीजी बोले- हमारे कार्यकर्ता ऐसा काम कर ही नहीं सकते
अब आपको बताते हैं पूरा मामला, यूपी के महोबा जिले के जैतपुर में बीडीओ के पद पर तैनात महिला विद्यार्थी का आरोप है कि भाजपा के सेक्टर प्रभारी असमेंद्र द्विवेदी उनसे लगातार अभद्रता करते हैं। वह मना करने के बावजूद भी कई बार उनके घर में घुस आते हैं। गुरुवार को भी भाजपा नेता ने ऐसा ही किया। वह अपनी कोई शिकायत लेकर उनसे मिलने आए थे।
उनसे कहा गया था कि वह सुबह दस से दो बजे तक अपने ऑफिस में ही बैठती हैं वो वहां उनसे शिकायत कर सकते हैं लेकिन इसके बाद भी भाजपा नेता उनसे मिलने उनके घर में घुस गया। मना करने के बाद भी वह बेडरूम तक पहुंच गया और वहां उनसे जमकर बदसलूकी की।
महिला बीडीओ की शिकायत है कि विरोध करने पर वह अभद्रता पर उतारू हो जाता है। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
गुरुवार को महिला इसकी शिकायत लेकर यूपी सरकार में राज्यमंत्री महेंद्र सिंह के पास पहुंची तो मंत्रीजी ने बड़े शर्मनाक तरीके से अपने नेता का बचाव करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस तरह की कोई हरकत नहीं कर सकते। जनता की समस्या को लेकर अति उत्साह में हो सकता है कोई कार्यकर्ता उनके घर तक पहुंच गया हो। बदसलूकी के आरोप पूरी तरह गलत हैं। मंत्री जी का रवैया ऐसा था जैसे वह अपने कार्यकर्ता के बचाव को लेकर पहले से ही तैयार बैठे थे।