फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP Bihar Madhya Pradesh and other states may get rain, possibility of cyclone says India Meteorological Department

यूपी-बिहार और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में हो सकती है बारिश, चक्रवाती तूफान की संभावना

Sat, 02 May 2020 09:52 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 02 May 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
UP Bihar Madhya Pradesh and other states may get rain, possibility of cyclone says India Meteorological Department
कई राज्यों में बारिश के आसार (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश के 12 से ज्यादा राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दो से तीन मई को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना है। 

विज्ञापन


चार मई को दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में भी आंधी और मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। अंडमान-निकोबार में पांच मई तक भारी बारिश की संभावना है। बता दें कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक समेत कुछ राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी। 
विज्ञापन




भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी, तेज हवाओं और गर्जना के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान को लेकर बताया कि दक्षिणी अंडमान सागर के आसपास बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का एक क्षेत्र बन रहा है, जो अगले 24 से 48 घंटे में एक डिप्रेशन में बदल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल यह म्यांमार और बांग्लादेश की ओर बढ़ता दिख रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, तीन चक्रवाती सिस्टम और बने हैं। एक पश्चिम बंगाल के ऊपर, दूसरा दक्षिणी ओडिशा के ऊपर और तीसरा कन्याकुमारी के आसपास हिंद महासागर में बना है। 

दक्षिणी राजस्थान से मध्यप्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु तक द्रोणिका भी बनी है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से भी हवा के साथ नमी आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed