फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP ATS arrested 4 Terror suspects who planned attack on Tarek Fatah

यूपी एटीएस का खुलासा, तारिक फतह पर हमला करने की योजना बनाने वाले आतंकी गिरफ्तार

Wed, 26 Apr 2017 08:01 AM IST
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय Updated Wed, 26 Apr 2017 08:01 AM IST
विज्ञापन
UP ATS arrested 4 Terror suspects who planned attack on Tarek Fatah
तारिक फतह

उत्तर प्रदेश एटीएस ने 4 आतंकी संदिग्धों को गिरफ्तार किया है जो पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक तारिक फतह पर भारत दौरे के दौरान हमला करने की योजना बना रहे थे। इस बात का खुलासा पुलिस कस्टडी में मौजूद संदिग्ध फैजान और एहतेशाम ने किया। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- दहशत फैलाने की साजिश नाकाम, आतंकी गतिविधियों में शामिल युवक गिरफ्तार
विज्ञापन


एटीएस ने पांच राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर नजीम शमशाद उर्फ उमर, जीशान उर्फ गाजी बाबा, फैजान उर्फ मुफ्ती और एहतेशाम को क्रमश: मुंबई, पंजाब, बिजनौर, यूपी और बिहार से गिरफ्तार किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को फैजान और एहतेशाम को अदालत के सामने पेश किया गया जिसके बाद उन दोनों को शनिवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। एटीएस आईजी असीम कुमार अरुण ने बताया कि इस समूह के सरगना उमर और जीशान को सोमवार को लखनऊ के स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिन्हें कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को एटीएस ने अदालत से दूसरे आरोपी की पुलिस हिरासत की मांग करेगा। 

एटीएस अधिकारी ने बताया कि हमने पूछताछ से मिली जानकारियों को केंद्रीय एजेंसियों से साझा किया है। आरोपियों से पता चला है कि वो तारेक फतह पर हमला करने की योजना बना रहे थे। इसके अलावा वो मुंबई पुलिस के किसी पुलिस अधिकारी को भी मारना चाहते थे।

ये भी पढ़ें- आतंकी हमले की साजिश के बाद सतर्क हुई यूपी पुलिस, दो हजार मस्जिदों और मदरसों पर निगरानी

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान फैजान ने बताया कि वो लोग  विस्फोटक और हथियार खरीदने के लिए मुंबई के एक युवक के संपर्क में थे। इसके लिए पैसे भी दे दिए गए थे लेकिन वो युवक माल भेजने में नाकामयाब रहा। अधिकारी ने बताया कि हमने फैजान से मिली सारी जानकारियों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया है।

इसके अलावा दोनों संदिग्धों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वो हरिद्वार में भीड़भाड़ वाले बाजार या मेले को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। इसके अलावा उन्होंने देश के अन्य जगहों को भी निशाना बनाने की योजना बनाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed