फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP Assembly Elections 2022: In high-level meet, BJP decides to organise 'Vijay Sankalp Yatras'

UP Elections 2022: यूपी में विजय संकल्प यात्रा निकालेगी भाजपा, राजनाथ-शाह को भी अहम जिम्मेदारी

Thu, 18 Nov 2021 07:37 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 18 Nov 2021 07:37 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, इन रैलियों का समापन लखनऊ में होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
UP Assembly Elections 2022: In high-level meet, BJP decides to organise 'Vijay Sankalp Yatras'
जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह (file photo) - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में एक अहम बैठक की और राज्य के चार हिस्सों से विजय संकल्प यात्रा आयोजित करने का फैसला लिया। बैठक में उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत पार्टी के अन्य सदस्य मौजूद थे। राज्य भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि पार्टी ने उत्तर प्रदेश के चार हिस्सों से 'विजय संकल्प यात्रा' आयोजित करने का फैसला किया है। उनके लिए प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। 
विज्ञापन


पीएम मोदी भी बैठक में हो सकते हैं शामिल 
जानकारी के मुताबिक, इन रैलियों का समापन लखनऊ में होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। इन यात्राओं की तिथि और मार्ग अभी तय नहीं किया गया है। भाजपा के जो कार्यक्रम चल रहे हैं और जो भविष्य में होंगे, उन पर पार्टी में चर्चा हुई है। यह भी तय किया गया है कि प्रदेश के छह क्षेत्रों में बूथ अध्यक्षों द्वारा एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें व्यवस्थित पंजीकरण होगा।  
विज्ञापन


नड्डा गोरखपुर और कानपुर, राजनाथ सिंह अवध जाएंगे
स्वतंत्र देव ने यह भी बताया कि नड्डा गोरखपुर और कानपुर जाएंगे। राजनाथ सिंह अवध और काशी जाएंगे जबकि अमित शाह इन बूथ सम्मेलनों के लिए ब्रज और राज्य के पश्चिमी हिस्सों में जाएंगे। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि बैठक में राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के प्रति चौकस रहने का निर्देश दिया। सूत्रों ने बताया कि इससे पहले बुधवार को भाजपा घोषणापत्र समिति ने भी घोषणापत्र की रूपरेखा पर चर्चा के लिए लखनऊ में अपनी पहली बैठक की थी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल 2022 में होने हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed