फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP : Akhilesh yadav pushed Atiq Ahmad in Kaushambi

Viral Video: अखिलेश ने बाहुबली अतीक अहमद को भरी सभा में 'धकेला'

Mon, 30 May 2016 08:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
UP : Akhilesh yadav pushed Atiq Ahmad in Kaushambi
तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि अखिलेश यादव कितने खफा नजर आ रहे हैं। - फोटो : फेसबुक
यूपी के सीएम अखिलेश यादव का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह बाहुबली नेता अतीक अहमद को धकेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बाहुबली नेता अतीक अहमद एक सरकारी कार्यक्रम में सीएम अखिलेश यादव के साथ मंच पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं। लेकिन, सीएम अखिलेश बात करने के बजाय उन्हें पीछे धकेलते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


अतीक को हाथ से पीछे धकेलने के बाद अखिलेश नाराजगी जताते हुए कुछ कहते भी नजर आ रहे हैं। सीएम का बर्ताव देख सिक्योरिटी गार्ड अतीक को पीछे खींचने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


हालांकि, अभी तक यह बात साफ नहीं हो पाई है कि अखिलेश ने सार्वजनिक तौर पर अतीक के साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया। क्या वह जनता को संदेश देना चाहते हैं कि सपा अब बाहुबलियों की पार्टी नहीं है? या फिर अतीक ने उनसे कोई ऐसी बात कह दी, जिससे वह खुद को रोक नहीं सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन


28 मई को अखिलेश यादव यूपी के कौशाम्बी जिले में सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्हें कई योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करना था। इस दौरान मंच पर पार्टी के तमाम दूसरे नेताओं के साथ ही अतीक अहमद भी मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed