फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP: 2,000 mosques and madrassas in and around Bijnor are now under a security scanner

आतंकी हमले की साजिश के बाद सतर्क हुई यूपी पुलिस, दो हजार मस्जिदों और मदरसों पर निगरानी

Sat, 22 Apr 2017 03:01 PM IST
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह Updated Sat, 22 Apr 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
UP: 2,000 mosques and madrassas in and around Bijnor are now under a security scanner
फाइल फोटो

संदिग्ध आतंकी के शक में हिरासत में लिए गए छह युवकों को आतंकियों से सांठगांठ के पुख्ता सुबूत ना मिलने की वजह से शुक्रवार को छोड़ दिया। हालांकि पुलिस ने मोहम्मद फैजान नामक एक स्थानीय मस्जिद के इमाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकि संदिग्धों से पूछताछ करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिजनौर और उसके आसपास के लगभग दो हजार मस्जिदों और मदरसे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चूंकि हिरासत में लिए गए ज्यादातर लोग मदरसे में पढ़ाई करते थे। कानून प्रवर्तन एजेंसियों का ध्यान अब उत्तर प्रदेश के इस गांव में मदरसे और मस्जिदों पर केंद्रित है। अल्पसंख्यक मामलों के विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, करीब 500 मदरसे हैं, जिनमें से 15 डिग्री स्तर और 55 हाई स्कूल की पढ़ाई कराते हैं। वहीं इस क्षेत्र में लगभग 1,500 मस्जिद हैं, जिन पर पुलिस की नजर बढ़ गई है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-देश में तबाही फैलाने की साजिश रच रहे 10 आतंकियों में से नौ यूपी के
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर के एसपी अजय साहनी ने कहा "पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां बिजनौर और पड़ोसी इलाकों में धार्मिक संस्थानों पर सख्त निगरानी रखती हैं और बाहरी इलाकों में बाहरी लोगों पर भी निगरानी करती हैं। जिन युवकों को छोड़ा गया है वह आतंकी संगठनों से प्रभावित थे। लेकिन इन्होंने अभी कोई अपराध नहीं किया था।"

बता दें कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आतंकवादी हमलों की साजिश रचने के लिए छह राज्यों की पुलिस से जुड़े एक संयुक्त अभियान में गुरुवार को 19 से 25 साल के बीच चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। आठ अन्य को हिरासत में लिया गया था। उनमें से छह से यूपी एटीएस ने पूछताछ की थी, जबकि दो को महाराष्ट्र में हिरासत में लिया गया था।

ये भी पढ़ें-बिजनौर से संदिग्ध आतंकियों के पकड़े जाने के बाद शहर में अलर्ट
साहनी ने कहा, "यूपी एटीएस द्वारा हिरासत में लिए गए सभी लोगों को रिहा कर दिया गया है। उनके माता-पिता को नोएडा से बुलाया गया था और उन्हें सौंप दिए गए। उन्होंने कहा कि जिन युवकों को छोड़ा गया है, उनपर भी पुलिस नजर रखेगी साथ ही परिजनों से भी कहा गया है कि उनकी निगरानी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed