{"_id":"66423be7254bb422f60fad3e","slug":"unrest-in-sandeshkhali-following-arrest-of-4-in-tmc-mla-heckle-case-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sandeshkhali: संदेशखाली में चार महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद तनाव; भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, लाठीचार्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sandeshkhali: संदेशखाली में चार महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद तनाव; भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, लाठीचार्ज
Mon, 13 May 2024 09:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 13 May 2024 09:42 PM IST
सार
विरोध प्रदर्शन कर रहीं स्थानीय महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और गिरफ्तार किए गए चार लोगों को तत्काल रिहा करने की मांग की।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में एक विधायक सहित टीएमसी नेताओं के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की करने के आरोप में पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया। सोमवार को इसके खिलाफ महिलाएं सड़कों पर उतर आईं और टायर जलाकर हंगामा कर दिया। वे सभी महिलाओं की गिरफ्तारी का विरोध कर रही थी। इस बीच, संदेशखाली के हालात गंभीर बने हुए हैं।
विज्ञापन
बशीरहाट पुलिस जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी वहां स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। गिरफ्तार महिलाओं को कोर्ट ने चार दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया। महिलाओं की एक समूह ने कहा, भाजपा के नेताओं की छवि खराब करने के लिए प्रसारित किए गए कथित वीडियो का भी विरोध किया। शाम को उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली के बरहमाजूर में आरएएफ सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए, जिन्होंने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन कर रहीं स्थानीय महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और गिरफ्तार किए गए चार लोगों को तत्काल रिहा करने की मांग की। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। महिलाओं ने कहा, पुलिस उन लोगों को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है जो फर्जी वीडियो फैला रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर, पुलिस अधिकारी ने कहा, लोग कानून अपने हाथ में नहीं ले सकते और हम इसकी इजाजत नहीं देंगे। हम लोगों को यहां कानून-व्यवस्था बाधित नहीं करने देंगे। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। इस बीच, बशीरहाट पुलिस जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी वहां स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। गिरफ्तार महिलाओं को सोमवार को एक स्थानीय अदालत ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
उल्लेखनीय है कि आरोप है कि रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने संदेशखाली में भाजपा नेताओं की छवि खराब करने के लिए कथित वीडियो के प्रसार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थानीय टीएमसी विधायक को घेर लिया और टीएमसी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का आरोप है।