फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Unnao Case: Congress Slams Govt Over Bail to Kuldeep Sengar, Questions Women Safety

उन्नाव केस: कुलदीप सेंगर की जमानत पर घमासान, कांग्रेस बोली- दुष्कर्म के दोषी को जेल में नहीं रख पा रही सरकार

Sat, 27 Dec 2025 11:13 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 27 Dec 2025 11:13 PM IST
सार

उन्नाव दुष्कर्म केस में कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत मिलने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। मुमताज पटेल ने महिला सुरक्षा और न्याय व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए। जानिए क्या कहा...

विज्ञापन
Unnao Case: Congress Slams Govt Over Bail to Kuldeep Sengar, Questions Women Safety
मुमताज पटेल, कांग्रेस नेता - फोटो : ANI

विस्तार

उन्नाव दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने इस फैसले को लेकर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला और कहा कि सरकार जानवरों को शेल्टर देने की बातें करती है, लेकिन दुष्कर्म के दोषी को जेल में रखने में नाकाम साबित हो रही है।

विज्ञापन


मुमताज पटेल ने एएनआई एजेंसी से बातचीत में कहा कि देश की सभी महिलाओं की ओर से हम सरकार से सुरक्षा और पीड़िता को न्याय की मांग कर रहे हैं। ‘बेटी बचाओ’ का नारा देने वाली सरकार अगर इतने जघन्य अपराध में भी पीड़िता के साथ मजबूती से खड़ी नहीं हो पा रही, तो यह बेहद गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि एक असुरक्षित देश के रूप में बनना शर्मनाक है। उन्होंने कहा अगर हम अपनी बेटियों की सुरक्षा नहीं कर सकते, तो सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार भी नहीं है।
विज्ञापन


पीड़िता और परिवार का दर्द छलका
जमानत के फैसले के बाद उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता और उसकी मां ने भी गहरा आक्रोश और अविश्वास जताया है। पीड़िता की मां ने सीबीआई की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक एजेंसी सीधे उनसे बात नहीं करती, तब तक भरोसा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पीड़िता ने कहा कि अगर जांच एजेंसी ने समय पर मजबूती से उनका साथ दिया होता, तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। उसने कहा मेरे पिता की हत्या कर दी गई, मेरी नौकरी चली गई, अब मेरे सामने अपने बच्चों के पालन-पोषण का संकट है, जबकि आरोपी के परिवार में जश्न मनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- Kogilu Demolition: कर्नाटक में 200 घर गिराने पर घिरी कांग्रेस, सिद्धारमैया-शिवकुमार को दिल्ली से गया फोन


सीबीआई पहुंची सुप्रीम कोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट के 23 दिसंबर 2025 के आदेश के खिलाफ सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दाखिल की है। हाईकोर्ट ने सेंगर की उम्र और स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए सजा निलंबित कर जमानत दी थी। गौरतलब है कि कुलदीप सिंह सेंगर को दिसंबर 2019 में उन्नाव दुष्कर्म केस में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा और 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। हालांकि इस मामले में जमानत मिलने के बावजूद वह एक अन्य सीबीआई केस में 10 साल की सजा काट रहा है, जिसके चलते फिलहाल जेल में ही रहेगा।

महिला सुरक्षा पर बहस तेज
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर देश में महिला सुरक्षा, न्याय व्यवस्था और प्रभावशाली आरोपियों को मिलने वाली राहत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्ष ने सरकार से मांग की है कि ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों का न्याय व्यवस्था पर भरोसा बना रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed