फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   unnao and kathua rape case smriti irani kuldeep sengar 

रेप मामलों पर स्मृति ईरानी ने तोड़ी चुप्पी, हार्दिक का तंज- PM को नहीं भेजी चूड़ियां?

Fri, 13 Apr 2018 11:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Apr 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
unnao and kathua rape case smriti irani kuldeep sengar 

उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू के कठुआ में हुए रेप कांड पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार रेप मामलों को गंभीरता से ले रही है और एक महिला होने के नाते मैं विश्वास करती हूं कि पीड़िताएं शर्मसार महसूस न करें। उन्होंने यह भी कहा कि मामलों पर राजनीति की जा रही है, जोकि ठीक नहीं है।

विज्ञापन


दूसरी ओर पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने स्मृति से पूछा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ वे महिलाओं की लड़ाई में आगे रही थीं, लेकिन अब वे क्या कहेंगी?
विज्ञापन


हार्दिक ने कहा कि आप मनमोहन सिंह को चूड़ियां भेज रही थी, लेकिन अब पीएम मोदी को क्या भेजेंगी? हार्दिक पटेल ने ट्विटर पर लिखा, ''यूपी के उन्नाव और जम्मू-कश्मीर के कठुआ की बलात्कारी घटना के बाद भाजपा सरकार की महिला मंत्री स्मृति ईरानी क्यूं चुप हैं ? दिल्ली की निर्भया को न्याय दिलाने के लिए उस वक़्त के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को चूड़ियां भेजने वाली स्मृति दीदी आज के प्रधानमंत्री मोदी जी को क्या भेजेगी.''
विज्ञापन
विज्ञापन

 


हार्दिक कहा, भाजपा सरकार में कोई बेटी पर बलात्कार होता है तो क्या वो बेटी नहीं हैं। कांग्रेस की सरकार में बलात्कार की घटना हो तो पूरा देश को हिंसा की आग में झोंक देते थे भाजपा वाले!! जागो भारत जागो सिर्फ कैंडल मार्च से कुछ नहीं होगा पूरे देश को अपनी जिम्मेदारी समझकर रोड पर आना होगा।'



महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने शुक्रवार को वीडियो रिलीज करके कहा, 'मैं कठुआ और हालिया रेप मामलों को जानकर बहुत ज्यादा डिस्टर्ब हो गई हूं। मैं और मंत्रालय मिलकर पोस्को एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव रखेंगे जिसके अनुसार 12 साल से कम बच्चों के रेप के मामले में मौत की सजा का प्रावधान हो। 

दूसरी ओर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने कहा, 'कठुआ में जो हुआ वह हमारे समाज के लिए कलंक है। हम इतने अमानवीय कैसे हो सकते। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव गैंगरेप मामले में भाजपा के विधायक कुलदीप सेंगर को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि कुलदीप सेंगर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया। इतना ही नहीं पीड़िता के पिता की हत्या का आरोप भी विधायक पर लगाया जा रहा है। वहीं कठुआ में नाबालिग से हुआ रेप ने भी सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed