फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nlock in UP, Delhi, Uttarakhand, Andhra Pradesh and Jammu Kashmir; All You Need to Know About Your City

रियायत: उत्तर प्रदेश में आज से खुले होटल-रेस्तरां तो दिल्ली में पार्क, जानें अपने शहर में अनलॉक का हाल

Mon, 21 Jun 2021 10:19 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 21 Jun 2021 10:19 AM IST
सार

कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट दर्ज के बाद धीरे-धीरे अनलॉक प्रक्रिया जारी है। 21 जून से कई राज्यों में अन्य चीज़ों की दुकानें भी खुल गई है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट्स, पब समेत अन्य दुकानें शामिल हैं। 

विज्ञापन
nlock in UP, Delhi, Uttarakhand, Andhra Pradesh and Jammu Kashmir; All You Need to Know About Your City
अनलॉक के बाद खुली दुकानें - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना वायरस की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है।  तमाम राज्य अपने यहां लगी पाबंदियों में ढील देने शुरू कर दी है। ज्यादातर राज्यों ने तो जून के पहले हफ्ते से अपनी गतिविधियों में रियायतें देनी शुरू कर दी है। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए दो महीनों से बंद उत्तर प्रदेश में आज से रेस्टोरेंट्स और होटल खुलने जा रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सोमवार 21 जून से लोग अब पार्कों में मॉर्निग और इवनिंग वॉक कर सकेंगे। इसके अलावा कई अन्य राज्यों में भी बंद पड़ी दुकानें खुलने जा रही है। 

विज्ञापन


अप्रैल-मई महीने में कोरोना की दूसरी लहर ने जमकर तबाही मचाई है। दूसरी लहर में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई। दैनिक मामलों को देखते हुए राज्य सरकारों को लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू करनी पड़ी थीं, जिसे अब धीरे-धीरे करके हटाया जा रहा है। 21 जून से कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


दिल्ली में आज से खुलेंगी ये दुकानें
दिल्ली में कोविड की दूसरी लहर के दौरान लगाई गईं विभिन्न पाबंदियों में सोमवार से ढील दी गई है।  इसके तहत, सोमवार से रेस्टोरेंट, बार, पब्लिक पार्क्स और उद्यानों को खोलने की इजाजत दे दी गई है। दोपहर 12 बजे से लेकर रात 10 बजे तक दिल्ली के बार खोलने की अनुमति दी गई है। हालांकि, 50 फीसदी लोगों को जाने की ही अनुमति मिलेगी। साथ ही इस दौरान  लोगों को कोरोना के प्रोटोकॉल्स का सख्ती से पालन करना होगा। बता दें कि दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 124 नए मामले सामने आए। इस दौरान सात लोगों की मौत हुई है। यह 16 फरवरी के बाद सबसे कम संख्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में ये चीज़ें हुई अनलॉक
देश केा सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश में भी आज से कई प्रतिबंधों को हटाया गया है। योगी सरकार ने कोरोना के घटते मामले को देखते हुए लॉकडाउन में छूट देनी शुरू कर दी । राज्य में पांच दिनों तक दुकानों, बाजारों को सुबह सात बजे से लेकर रात 9 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। साप्ताहिक लॉकडाउन लागू रहेगा। इसस पहले दुकानों और बाजार खोलने की अनुमति सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक थी, लेकिन सरकार ने इसमें रियायत दी है। इसके अलावा रेस्टोरेंट्स, होटल्स और पब खोले जाने की भी इजाजत दी गई है। वहीं सोमवार से सरकारी और निजी कंपनियों के दफ्तर पूरी उपस्थिति के साथ खुल गए हैं। 






कर्नाटक में पाबंदियों में छूट
कर्नाटक में भी जारी प्रतिबंधों को हटा लिया गया है। सरकार ने सुबह 7 बजे से शाम पांच बजे तक सभी दुकानों को खोलने की इजाजत दी है। होटल में बिना एसी चलाए 50 फीसदी क्षमता के साथ लोग रह सकते हैं।  आउटडोर शूटिंग की इजाजत दे दी गई है।  मेट्रो भी 50 फीसदी क्षमता के साथ चल सकेगी। प्राइवेट कंपनियों में 50 फीसदी कर्मचारी दफ्तर आ सकेंगे। हालांकि, राज्य के उन 13 जिलों में जहां पर पॉजिटिविटी रेट ज्यादा है, वहां पर लॉकडाउन जारी रहेगा।

आंध्र प्रदेश में लागू रहेगा लॉकडाउन
आंध्र प्रदेश में लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन सोमवार से कई गतिविधियों में छूट दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से सुबह 6 बजे से लेकर शाम छह बजे तक दुकानों और बाजारों को खोलने का आदेश दिया गया है। हालांकि, नाइट कर्फ्यू शाम छह बजे से लेकर सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। सरकारी दफ्तर तय समय पर खुल सकेंगे और सभी कर्मचारियों को ऑफिस जाना होगा। हालांकि जिन जिलों में कोरोना के मामले ज्यादा हैं, वह पर पहले की तरह ही लॉकडाउन लागू रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed