{"_id":"625ee9bd07b62e0b3e2a817d","slug":"united-states-diplomats-says-united-states-may-issue-more-than-8-lakh-visas-in-next-12-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खबर: अगले एक साल में आठ लाख से अधिक भारतीयों को मिलने की उम्मीद, अमेरिकी राजनयिक ने दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बड़ी खबर: अगले एक साल में आठ लाख से अधिक भारतीयों को मिलने की उम्मीद, अमेरिकी राजनयिक ने दी जानकारी
Tue, 19 Apr 2022 10:29 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 19 Apr 2022 10:29 PM IST
सार
वरिष्ठ अधिकारी डोनाल्ड एल. हेफ्लिन ने कहा कि हमने वीजा संबंधी प्रक्रिया के लिए कई स्लॉट खोले हैं। हम एच और एल वीजा की मांग को पूरा करने की उम्मीद करते हैं।
विज्ञापन
वीजा
- फोटो : pixabay
विस्तार
भारत में अमेरिकी दूतावास अगले एक साल में करीब आठ लाख वीजा जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। एक वरिष्ठ राजनयिक ने मंगलवार को चेन्नई में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए दूतावास कार्यालयों में तैयारी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
अमेरिकी दूतावास में वाणिज्यदूत संबंधी मामलों के वरिष्ठ अधिकारी डोनाल्ड एल. हेफ्लिन ने कहा कि अगले 12 महीनों में 8,00,000 वीजा जारी होने का अनुमान है। हमने वीजा संबंधी प्रक्रिया के लिए कई स्लॉट खोले हैं। हम एच और एल वीजा की मांग को पूरा करने की उम्मीद करते हैं।
विज्ञापन
कोविड-19 महामारी से पहले जारी कुल वीजा से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि कोरोना से पहले 12 लाख वीजा जारी किए गए थे। डोनाल्ड एल. हेफ्लिन ने यह भी उम्मीद जतायी कि वीजा संबंधी प्रक्रिया 2023 या 2024 में कोरोना से पहले वाली स्थिति में पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि वीजा संबंधी प्रक्रियाओं के लिए दूतावास कार्यालयों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन