फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   United States approved sale of armed Predator drones to India

सीमा पर आतंकियों का काल बनेगा ये हथियार, भारतीय सेना में शामिल होगा 'विशेष सशस्त्र ड्रोन'

Sun, 09 Jun 2019 11:16 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 09 Jun 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
United States approved sale of armed Predator drones to India
यूएस ड्रोन (फाइस फोटो)
लंबी चर्चा और कूटनीतिक बातचीत के बाद अमेरिका ने भारत को सशस्त्र ड्रोन बेचने को मंजूरी दे दी है। इस ड्रोन के आने से भारत की सामरिक शक्ति बढ़ेगी। भारत दुनिया का तीसरा और पहला गैर नाटो देश है जिसे अमेरिका का ये खास ड्रोन मिलेगा। इस खरीद को लेकर भारत और अमेरिका के बीच लगभग एक साल से बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि ड्रोन की तकनीकी को लेकर बातचीत हो चुकी है। अब चर्चा केवल भारत द्वारा खरीदे जाने वाली ड्रोन की संख्या के निर्धारण पर केंद्रित होगी। अमेरिका के अलावा सशस्त्र ड्रोन यूनाइटेड किंगडम और इटली की सेना में कार्यरत है। ये दोनों देश नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) के भागीदार हैं।
विज्ञापन


संयुक्त राज्य अमेरिका ने पहले बिना हथियारों वाले 22 एमक्यू -9 गार्जियन ड्रोन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जून 2017 की वाशिंगटन यात्रा के दौरान ट्रंप के साथ हुई मीटिंग के बाद भारत को बेचने की मंजूरी दी थी। लेकिन, भारत हथियारों से लैस प्रिडेटर बी ड्रोन को खरीदने का इच्छुक था। इसलिए इस सौदे को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अमेरिका ने भारत को अपने टर्मिनल डाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस और पैट्रियाट-3 मिसाइल डिफेंस सिस्टम को खरीदने की पेशकश की थी। लेकिन, भारत ने रूसी एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम को तरजीह दी। इस सौदे की अनुमानित कीमत पांच बिलियन डॉलर है।

इससे पहले अमेरिका ने चीन द्वारा रूसी एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खरीद करने पर अपने काट्सा एक्ट के द्वारा प्रतिबंध लगा दिया था। जबकि तुर्की को भी इसी मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खरीद के कारण अमेरिकी एफ-35 फाइटर जेट अब नहीं मिलेगा। 


हाल में ही भारत ने अमेरिका से कई रक्षा समझौते किए हैं जिसमें अपाचे, चिनूक और एमएच-60 रोमियो हेलीकॉप्टर, पी-8 आर समुद्री निगरानी विमान, एम 777 हॉवित्जर गन शामिल हैं। दोनों देशों की सेनाएं कई सैन्य युद्धाभ्यास साथ में कर रही हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed