फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   United Kisan Morcha will protest again, said- will celebrate Corporates Quit India Day

Farmer Protest: संयुक्त किसान मोर्चा फिर करेगा आंदोलन, कहा- कॉर्पोरेट्स भारत छोड़ो दिवस मनाएंगे

Fri, 12 Jul 2024 05:46 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Fri, 12 Jul 2024 05:46 AM IST
सार

 संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सहित अन्य मांगों को लेकर एक बार फिर से आंदोलन करने की घोषणा की है। संगठन ने नौ अगस्त को कॉर्पोरेट्स भारत छोड़ो दिवस के रूप में मनाने का भी एलान किया है।

विज्ञापन
United Kisan Morcha will protest again, said- will  celebrate Corporates Quit India Day
प्रदर्शन करते किसान।

विस्तार

केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगों को लेकर एक बार फिर से आंदोलन छेड़ने की घोषणा की है। आंदोलन से पहले एसकेएम के नेता 16 से 18 जुलाई तक प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और सांसदों को मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ बैठक करेंगे। संगठन ने नौ अगस्त को कॉर्पोरेट्स भारत छोड़ो दिवस के रूप में मनाने का भी एलान किया है।
विज्ञापन

किसान नेता और पश्चिम बंगाल से माकपा के पूर्व सांसद हन्नान मोल्लाह ने बताया कि बुधवार को हुई एसकेएम की आमसभा में फिर आंदोलन शुरू करने पर सहमति बनी।  

इस बार पूरे देश में आंदोलन 
मोल्लाह ने बताया कि 9 दिसंबर, 2021 को केंद्र सरकार और एसकेएम के बीच हुए समझौते को भुला दिया गया है। न तो एमएसपी पर कानूनी गारंटी दी गई और न ही कई अन्य मांगें मानी गईं। ऐसे में पिछली बार हमने दिल्ली का घेराव किया था, इस बार अखिल भारतीय स्तर पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed