{"_id":"58eb7b8a4f1c1b462dcf4f44","slug":"unitech-case-interim-bail-to-unitech-promoters-sanjay-chandra-and-ajay-chandra","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिटेक केस: चंद्रा बंधुओं को कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूनिटेक केस: चंद्रा बंधुओं को कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Mon, 10 Apr 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
संजय चंद्रा (फाइल फोटो)
दिल्ली की एक अदालत ने रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक के महाप्रबंधक संजय चंद्रा और उनके भाई अजय चंद्रा को सोमवार को तीन महीने के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। दिल्ली पुलिस ने चंद्रा बंधुओं को वित्तीय गड़बड़ियों के चलते गिरफ्तार किया था।
वहीं इससे पहले हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने चंद्रा बंधुओं को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
गौरतलब है कि चंद्रा ग्रेटर नोएडा के उन बायर्स को धोखा देने का आरोप है जिन्होंने वहां यूनिटेक के फ्लैट्स खरीदे थे। बायर्स का आरोप है कि यूनिटेक ने समय पर प्रोजेक्ट पूरा नहीं किया और ना ही ब्याज समेत उनका पैसा वापस लौटाया।
विज्ञापन
संजय चंद्रा पर यह भी आरोप है कि उन्होंने अपने क्लायंट्स के पैसे लेकर एक शेल कंपनी बनाई और उसे लॉन्डर कर विदेश में लगा दिया। पुलिस के अनुसार 91 लोगों ने यूनिटेक के प्रोजेक्ट 35 करोड़ रुपए निवेश किए थे लेकिन उन्हें कभी फ्लैट्स नहीं मिले।
विज्ञापन
Unitech case: A Delhi court grants interim bail for three months to Unitech promoters Sanjay Chandra and Ajay Chandra
— ANI (@ANI_news) April 10, 2017