फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Unique statue of 1700 years old man found in Telangana

तेलंगाना में मिली 1700 साल पुरानी मानव आकार की ‘अनोखी’ मूर्ति

Wed, 01 May 2019 05:44 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, हैदराबाद
एजेंसी, हैदराबाद Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 01 May 2019 05:44 AM IST
विज्ञापन
Unique statue of 1700 years old man found in Telangana
आंध्रप्रदेश और तेलंगाना का नक्शा - फोटो : Income Tax India Website
राज्य पुरातत्व विभाग को सूर्यापेट जिले के फणीगिरी में ‘अनोखी’ मानव आकार की एक खास प्रकार के चूने से निर्मित मूर्ति मिली है। एक ऐतिहासिक स्थल की खुदाई के दौरान मिली मूर्ति करीब 1700 साल पुरानी है और इसका निर्माण इक्ष्वाकु  वंश के शासनकाल के दौरान होने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि करीब 1.73 मीटर लंबी और 35 सेंटीमीटर चौड़ी यह मूर्ति बोधिसत्व या यक्ष (भगवान बुद्ध के उपासक) की है। विभाग का दावा है कि भारत में पहली बार चूने से निर्मित मानव आकार की मूर्ति मिली है।
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक, उसकी तरफ से केंद्रीय पुरातत्व सलाहकार बोर्ड (काबा) और भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) को प्रस्ताव भेजकर फणीगिरी में खुदाई की इजाजत मांगी गई थी। एएसआई ने 2018-19 सत्र के लिए पुणे के डेक्कन कॉलेज के साथ मिलकर खुदाई करने की मंजूरी दी थी। इसके बाद 2 फरवरी को खुदाई का काम शुरू किया गया था।
विज्ञापन


विभाग की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि खुदाई के दौरान मिली कई वस्तुओं में सबसे अहम यह मानव आकार की मूर्ति है। खुदाई स्थल के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में मिली यह मूर्ति नीचे की तरफ मुंह किए हुए थे। 26 अप्रैल को खुदाई के दौरान मिली इस मूर्ति के टुकड़ों को बहुत सावधानी से सहेजने के बाद गनफाउंड्री के राजकीय संग्रहालय में एक मूर्ति के रूप में जोड़कर रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed