फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Transport Minister Nitin Gadkari says in dumpa we will change the picture

Mizoram: ‘मिजोरम में बिछाया जा रहा सड़कों का जाल, हम बदल देंगे तस्वीर’, डम्पा में बोले गडकरी

Mon, 30 Oct 2023 02:44 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 30 Oct 2023 02:44 PM IST
सार

गडकरी ने सत्तारूढ़ सरकार पर विकास में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार हमको जगह नहीं देगी तो हम कैसे विकास को आगे बढ़ा पाएंगे। 

विज्ञापन
Union Transport Minister Nitin Gadkari says in dumpa we will change the picture
नितिन गडकरी। - फोटो : ट्विटर/नितिन गडकरी

विस्तार

केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी मिजोरम के डम्पा में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस राज्य का विकास होगा उसी की गरीबी मिटेगी और लोगों के जीवन में खुशहाली आएगी। इसी क्रम में, मिजोरम को केंद्र सरकार बहुत सी सौगात देने जा रही है। मिजोरम में भी सड़कों जा जाल बिछाया जा रहा है। इससे मिजोरम का बांग्लादेश और म्यांमार के साथ संपर्क और मजबूत होगा। 

विज्ञापन

उन्होंने सत्तारूढ़ सरकार पर विकास में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार हमको जगह नहीं देगी तो हम कैसे विकास को आगे बढ़ा पाएंगे। आपको विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा मिजोरम की तस्वीर बदल देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा की नेतृत्व वाली भाजपा मिजोरम के विकास में पूरा जान लगा देगी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा मिजोरम की लाइफ लाइन कहलाने वाली सिलचर से बेरेगटे जो कि सैरांग तक जाएगी, जिसकी लंबाई 98 किलोमीटर है। इस चार लाइन सड़क, जिस पर करीब 3500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसे जल्द ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह इसलिए नहीं बन पा रही है क्योंकि सरकार जमीन दिला पाने में नाकाम रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि म्यांमार से एक अंतरराष्ट्रीय सड़क बनाने जा रही है, जो नगालैंड, मिजोरम और मणिपुर से होकर गुजरेगी। यह मिजोरम के नौ जिलों के बीच से होकर गुजरेगी। उन्होंने कहा कि एक बार भाजपा को मौका देकर देखिए। भाजपा जो कहती है, उसे करके दिखाती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि मिजोरम में अच्छी सड़कें हों, भाजपा चाहती है कि मिजोरम में अच्छे एयरपोर्ट हों। भाजपा को एक बार मौका देकर देखिए, यहां के विकास को पंख लगेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed