फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   union state minister anurag thakur raise question to tmc and said if a union minster is outsider then who is insider

केंद्रीय मंत्री यदि बाहरी हैं तो बंगाल में किस जगह के लोगों को भीतरी माना जाएगा - अनुराग ठाकुर

Mon, 04 Jan 2021 03:33 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 04 Jan 2021 03:33 PM IST
विज्ञापन
union state minister anurag thakur raise question to tmc and said if a union minster is outsider then who is insider
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : amar ujala

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को ‘बाहरी और भीतरी’ व्यक्ति के मुद्दे पर हो रही बहस को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि यदि केंद्रीय मंत्री को पश्चिम बंगाल में बाहरी कहा जा रहा है तो किस स्थान के लोगों को भीतरी माना जाएगा?

विज्ञापन


ठाकुर ने पश्चिम बंगाल को देश का एक अहम हिस्सा बताते हुए पूछा कि केंद्रीय मंत्री का राज्य के दौरे पर आना क्या अपराध है? यहां नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल आने वाले भारत सरकार के मंत्री को यदि बाहरी कहा जाता है तो मैं पूछना चाहता हूं कि किस स्थान के लोगों को भीतरी माना जाता है?
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



ठाकुर, यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को देखने आए थे। उन्होंने कहा कि बंगाल ने देश को कई क्षेत्रों में विलक्षण प्रतिभाएं दी हैं। वहीं भारत के सभी हिस्सों से लोग राज्य में आकर बसे और यहां के विकास में योगदान दिया।

उन्होंने उस विमर्श पर सवाल उठाए जिसके चलते देश के अन्य लोगों पर इस तरह का ठप्पा लगाया जाता है। उन्होंने पूछा कि क्या इस तरह की विचारधारा को पनपने देना चाहिए। ममता बनर्जी नीत तृणमूल ने आरोप लगाया था कि राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा ‘बाहरी’ लोगों को ला रही है। गौरतलब है कि राज्य में अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed