{"_id":"641257841b169c721907ea74","slug":"union-sports-and-youth-affairs-minister-sco-countries-will-come-on-platform-for-the-development-of-sports-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"SCO: खेलों के विकास के लिए एक मंच पर आएंगे एससीओ देश, केंद्रीय मंत्री बोले- PM के दृष्टिकोण को दोहराया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
SCO: खेलों के विकास के लिए एक मंच पर आएंगे एससीओ देश, केंद्रीय मंत्री बोले- PM के दृष्टिकोण को दोहराया
Thu, 16 Mar 2023 05:10 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 16 Mar 2023 05:10 AM IST
सार
केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय एससीओ शिखर सम्मेलन का बुधवार को समापन हो गया। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि एससीओ देशों के सदस्यों की मेजबानी करना गर्व की बात है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) देशों के तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल व युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम खेलों के विकास के लिए एससीओ देशों के साथ एक मंच बनाने के लिए उत्साहित हैं, जहां आपसी समन्वय व सहयोग के अलावा एक-दूसरे के साथ विचारों का भी आदान-प्रदान करेंगे।
केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय एससीओ शिखर सम्मेलन का बुधवार को समापन हो गया। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि एससीओ देशों के सदस्यों की मेजबानी करना गर्व की बात है। विशेष रूप से आजादी के अमृत काल और जी-20 की अध्यक्षता के दौरान इसका आयोजन काफी महत्वपूर्ण रहा। इस बार एससीओ शिखर सम्मेलन ‘खेल और शारीरिक फिटनेस में सहयोग’ विषय पर आयोजित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन के पहले दो दिन एससीओ राष्ट्रों के विशेषज्ञों ने चर्चा की।
प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को दोहराया
बैठक के दौरान, ठाकुर ने खेलों के विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने भारत को खेलों में आगे ले जाने व देश को एक विकसित खेल राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को भी दोहराया।