{"_id":"61d2255d527c1d47cf26960a","slug":"union-shipping-minister-sarbananda-sonowal-said-haldia-guwahati-inland-waterways-services-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्देशीय जलमार्ग: केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल बोले- हल्दिया-गुवाहाटी सेवाएं जल्द होगी शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अंतर्देशीय जलमार्ग: केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल बोले- हल्दिया-गुवाहाटी सेवाएं जल्द होगी शुरू
Mon, 03 Jan 2022 03:51 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 03 Jan 2022 03:51 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल
- फोटो : ANI (फाइल फोटो)
केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को कहा कि गुवाहाटी को अंतर्देशीय जलमार्ग से जोड़ने का ठेका दे दिया गया है और सेवाएं जल्द ही शुरू हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह जलमार्ग हल्दिया से गुवाहाटी में पांडु तक आयात-निर्यात और अंतर्देशीय माल के लिए शुरू हो जाएगी और राष्ट्रीय जलमार्ग-2 के जरिए पूर्वोत्तर को कोलकाता से जोड़ेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जेट्टी एक्जिम और अंतर्देशीय कार्गो के लिए हल्दिया से गुवाहाटी में पांडु टर्मिनल तक परिचालित होगी, जो राष्ट्रीय जलमार्ग -2 के माध्यम से पूर्वोत्तर को कोलकाता से जोड़ती है।
विज्ञापन
सोनोवाल के हवाले से एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह पूर्वोत्तर से विदेशों और भारत के अन्य राज्यों के लिए माल की आसान और लागत प्रभावी आवाजाही होगी।बार्ज (माल लादने की चौड़े पेंदे वाली नाव) के फाइनेंसिंग के बारे में एक सवाल पर, मंत्री ने कहा कि सरकार सॉफ्ट फंड के लिए बैंकों को गारंटी प्रदान करने पर विचार कर रही है ताकि यह क्षेत्र आगे बढ़ सके।
विज्ञापन