मानवीय गलती से गुल हुई थी मुंबई में बिजली, साइबर हमला नहीं था: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने मंगलवार को कहा कि दो टीमों ने बिजली जाने की जांच की और बताया है कि ऐसा मानवीय गलती के कारण हुआ था। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आया है कि यह साइबर हमला नहीं था। एक टीम ने बताया है कि साइबर हमला हुआ था लेकिन यह मुंबई ग्रिड के बंद होने से संबंधित नहीं था।
बता दें कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने राज्य के साइबर प्रकोष्ठ की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए सोमवार को कहा था कि पिछले साल मुंबई में 12 अक्तूबर को बड़े पैमाने पर बिजली गुल होने की घटना का कारण साइबर हमला हो सकता है। राज्य के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने इसे विध्वंसक कृत्य करार दिया था।
Two teams investigated the power outage and submitted that the outage was caused by human error & not due to cyber attack. One of the teams submitted that cyber attack did happen but they were not linked to the Mumbai grid failure: Union Power Minister RK Singh https://t.co/19mShq1QsQ pic.twitter.com/625dyhikJP
— ANI (@ANI) March 2, 2021
सिंह ने कहा कि हमारे उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्र के भार प्रेषण केंद्रों (लोड डिस्पैच सेंटर) पर साइबर हमले हुए थे लेकिन वह हमारे ऑपरेटिंग सिस्टम तक नहीं पहुंच पाए। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने कहा, 'महाराष्ट्र के गृह मंत्री (अनिल देशमुख) ने जानकारी दी है कि मुंबई में उनके एससीएडीए सिस्टम पर साइबर हमले हुए हैं।'
Cyber attacks happened on our northern & southern region load dispatch centres but they (malware) could not reach our operating system. Maharashtra Home Minister has informed that cyber-attacks happened on their SCADA system in Mumbai: Union Power Minister RK Singh pic.twitter.com/9AOj6yekdy
— ANI (@ANI) March 2, 2021
साइबर हमलों के पीछे किसका हाथ, चीन या पाक?
आरके सिंह ने कहा कि हमारे पास इस बात के सबूत नहीं हैं कि हम यह कह सकें कि ये साइबर हमले चीन या पाकिस्तान की ओर से करवाए गए थे। कुछ लोग कह रहे हैं कि इन हमलों के पीछे जो गिरोह है वह चीन का है, लेकिन हमारे पास यह साबित करने के लिए सबूत नहीं हैं। चीन निश्चित तौर पर इससे इनकार कर देगा।
We don't have evidence to say that the cyber-attacks were carried out by China or Pakistan. Some people say that the group behind the attacks is Chinese but we don't have evidence. China will definitely deny it: Union Power Minister RK Singh pic.twitter.com/wC4MDk8ZOc
— ANI (@ANI) March 2, 2021
विदेशी सर्वर से डाटा ट्रांसफर करने की आशंका
अनिल देशमुख ने कहा था कि महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया है कि यह संभव है कि किसी विदेशी सर्वर से अज्ञात डाटा एमएसईबी (राज्य विद्युत बोर्ड) के सर्वर में ट्रांसफर किया गया। हालांकि, देशमुख ने उस देश का नाम नहीं बताया जहां से डाटा स्थानांतरित किया गया होगा।
चीन ने कहा, बिना सबूत आरोप लगाना लापरवाही
उधर, भारत में चीन के दूतावास के प्रवर्ता ने इस संबंध में चीन के विदेश मंत्री के हवाले से बयान दिया है। चीन ने कहा है कि वह हर तरह के साइबर हमलों का दृढ़ता से विरोध करता है। साइबर हमलों के मामले में अंदेशा लगाने का कोई स्थान नहीं है। बिना सबूत के किसी पर आरोप लगाना बहुत ही लापरवाही भरा रवैया है।