फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union ministers Jyotiradtiya Scindia and Prahlad Patel meet Nadda as buzz of cabinet reshuffle gets stronger

Meetings: कैबिनेट फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे सिंधिया-प्रहलाद पटेल; जानें पूरा मामला

Wed, 05 Jul 2023 09:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 05 Jul 2023 09:46 PM IST
विज्ञापन
Union ministers Jyotiradtiya Scindia and Prahlad Patel meet Nadda as buzz of cabinet reshuffle gets stronger
JP Nadda - फोटो : Social Media

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रहलाद सिंह पटेल ने बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। बैठक ऐसे वक्त हुई है, जब बीते दिन ही पार्टी ने अहम संगठनात्मक बदलाव किए थे। इसके बाद से ही केंद्र सरकार में मंत्रिस्तरीय फेरबदल की चर्चा को और हवा मिल गई।

विज्ञापन


इससे अलावा भाजपा की पंजाब इकाई के नवनियुक्त प्रमुख सुनील जाखड़ ने भी पार्टी कार्यालय जाकर नड्डा से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया भी उनसे मिलने पहुंचे थे। इससे पहले निर्मला सीतारमन, अर्जुन राम मेघवाल, भूपेंद्र यादव, एसपीएस बघेल और किरेन रिजिजू सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने मंगलवार को नड्डा से मुलाकात की थी। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पार्टी महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से मुलाकात की थी। 
विज्ञापन


चार राज्यों के बदले थे अध्यक्ष 
इससे पहले मंगलवार को भाजपा ने केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना भाजपा की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके अलवा सुनील जाखड़ को भाजपा और बाबूलाल मरांडी को झारखंड भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया था। इसके साथ ही डी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा की जिम्मेदारी दी गई थी। उम्मीद जताई रही है कि पार्टी कर्नाटक और मध्य प्रदेश समेत कुछ और राज्यों में भी इसी तरह के बदलाव कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज गोपाल रेड्डी राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य नियुक्त
इस बीच जेपी नड्डा ने पूर्व सांसद कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर जारी यह जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed