फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Subhash Sarkar locked in the BJP office in Bankura

West Bengal: केंद्रीय मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाया बंधक; पुलिस ने छुड़ाया

Tue, 12 Sep 2023 11:43 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 12 Sep 2023 11:43 PM IST
सार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को कार्यालय में एक घंटे से अधिक समय तक बंद रखा। यह घटना तब घटी जब मंत्री बांकुड़ा के पार्टी कार्यालय पहुंचे। नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। जैसे ही वह कमरे के अंदर गए, पार्टी कार्यकर्ताओं ने कमरा बाहर से बंद कर दिया।

विज्ञापन
Union Minister Subhash Sarkar locked in the BJP office in Bankura
केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार - फोटो : YouTube grab

विस्तार

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को घेर कर बांकुड़ा जिला के भाजपा कार्यालय में बंद कर दिया। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ नारे भी लगाए। पार्टी कार्यकर्ता की शिकायत है कि मंत्री सुभाष सरकार तानाशाही रवैया वाले नेता हैं। उनके कारण जिले में भाजपा को नुकसान पहुंच रहा है। बाद में पुलिस ने आकर मंत्री को छुड़ाया। उल्लेखनीय है कि सुभाष सरकार बांकुड़ा से भी भाजपा के सांसद हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को कार्यालय में एक घंटे से अधिक समय तक बंद रखा। यह घटना तब घटी जब मंत्री बांकुड़ा के पार्टी कार्यालय पहुंचे। नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। जैसे ही वह कमरे के अंदर गए, पार्टी कार्यकर्ताओं ने कमरा बाहर से बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर जब बांकुड़ा के भाजपा संगठनात्मक जिला अध्यक्ष सुनील रुद्र मंडल पार्टी कार्यालय पहुंचे, तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की। जब सुभाष सरकार को पुलिस ने बाहर निकाला, तब मीडिया के बार-बार पूछने पर भी उन्होंने इस मामले में कोई भी प्रतिक्रिया देने से इन्कार कर दिया। हालांकि, बांकुड़ा के संगठनात्मक जिला अध्यक्ष ने दावा किया कि आंदोलनकारियों को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था, जिनका अब पार्टी से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed