फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister says Telangana debt burden at rupees 5 lakh crore KCR blackmailing Centre for more loans

Telangana: जी किशन रेड्डी बोले- तेलंगाना पर पांच लाख करोड़ का कर्ज, KCR ब्लैकमेल कर केंद्र से मांग रहे ऋण

Sun, 25 Sep 2022 06:32 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 25 Sep 2022 06:32 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना सरकार की हालत ये हो गई है कि वह विभिन्न योजनाओं और विभागों को भुगतान करने की स्थिति में भी नहीं हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिना ऋण लिए वे अपने कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दे पा रहे हैं। केसीआर एक काल्पनिक दुनिया में रह रहे हैं।

विज्ञापन
Union Minister says Telangana debt burden at rupees 5 lakh crore KCR blackmailing Centre for more loans
जी किशन रेड्डी - फोटो : facebook.com/gkishanreddy

विस्तार

केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने तेलंगाना सरकार और केसीआर पर जमकर निशाना साधा है। राजधानी हैदराबाद में रविवार को उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि तेलंगाना की वित्तीय हालत मंदी में है और मुख्यमंत्री केसीआर अपनी गलतियों के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। 

विज्ञापन


कर्ज में डूब गयी है तेलंगाना सरकार
केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना पांच लाख करोड़ रुपये के कर्ज में डूब गया है। केसीआर सरकार विभिन्न योजनाओं और विभागों के लिए नियमित खर्च करने में फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि केसीआर केंद्र सरकार को और अधिक ऋण के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार की हालत ये हो गई है कि वह विभिन्न योजनाओं और विभागों को भुगतान करने की स्थिति में भी नहीं हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिना ऋण लिए वे अपने कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दे पा रहे हैं। केसीआर एक काल्पनिक दुनिया में रह रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री केसीआर राज्य में विपक्षी नेताओं और सामाजिक संगठनों के लोगों से मिलने से कतराते रहते हैं, लेकिन विशेष उड़ानों से जब वह बाहर जाते हैं और विभिन्न नेताओं से मिलते हैं तो ऐसा दिखाते हैं जैसे कि वह एक ही व्यक्ति है जो राष्ट्र का उत्थान कर सकता है। उन्होंने कहा कि राव लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं और जनता से कह रहे हैं कि राज्य विकास कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीआरएस सरकार पर लगाया आरोप
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र द्वारा दिए गए मुफ्त चावल को समय पर वितरित करने में विफल रही है। टीआरएस सरकार के दावों को खारिज करते हुए रेड्डी ने कहा कि केंद्र ने हमेशा यह कहा है कि यह जरूरी  नहीं है क्योंकि यह राज्य सरकार का विशेषाधिकार है कि किसानों को मुफ्त बिजली दी जाए या नहीं। इस दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि टीआरएस सरकार ने राज्यपाल का अपमान किया है। 


केसीआर ने साधा था निशाना
गौरतलब है कि केसीआर लगातार केंद्र और भाजपा पर निशाना साधते रहते हैं। हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनावों में एक गैर-भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद देश भर के किसानों को मुफ्त बिजली की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने भाजपा सरकार और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधते हुए उन्होंने केंद्र पर किसानों को कृषि पंप सेटों में मीटर लगाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार उर्वरकों, डीजल और अन्य साधनों की लागत बढ़ाकर किसानों के लिए खेती करना मुश्किल बना रही है। मोदी सरकार इसलिए ऐसा कर रही है  ताकि खेती की जमीन को किसानों से छीन लिया जा सके और उद्योगपतियों को दे दिया जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed