फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Sarbananda Sonowal will join EEF maritime assistance from Russia will be discussed

Sarbananda Sonowal: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ईईएफ में होंगे शामिल, रूस से समुद्री मदद पर होगी चर्चा

Tue, 12 Sep 2023 05:07 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 12 Sep 2023 05:07 AM IST
सार

सोनोवाल की यात्रा का मकसद रूस के साथ समुद्री सहयोग बढ़ाना है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में ट्रांस शिपमेंट हब बनाने पर भी दोनों देशों के बीच मंत्री स्तरीय चर्चा होगी। रूस रवाना होने से पहले सोनोवाल ने कहा, प्रतिष्ठित पूर्वी आर्थिक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना बड़ी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
Union Minister Sarbananda Sonowal will join EEF maritime assistance from Russia will be discussed
मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल (File Photo) - फोटो : facebook.com/SarbanandaSonowal

विस्तार

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल सोमवार को पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) में भारत का प्रतिनिधित्व करने रूस रवाना हुए। रूसी बंदरगाह शहर व्लादिवोस्तोक में आयोजित किए जा रहे ईईएफ से इतर सोनोवाल रूसी सुदूर पूर्व और आर्कटिक विकास मंत्री एलेक्सी चेकुनकोव, रूस के परिवहन मंत्री विटाली सेवलीव के साथ ही अन्य नेताओं से मिलेंगे।
विज्ञापन


सोनोवाल की यात्रा का मकसद रूस के साथ समुद्री सहयोग बढ़ाना है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में ट्रांस शिपमेंट हब बनाने पर भी दोनों देशों के बीच मंत्री स्तरीय चर्चा होगी। रूस रवाना होने से पहले सोनोवाल ने कहा, प्रतिष्ठित पूर्वी आर्थिक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना बड़ी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत और रूस के बीच ऐतिहासिक संबंध एक नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों देश व्लादिवोस्तोक और चेन्नई के बीच एक वैकल्पिक समुद्री मार्ग विकसित करने पर साथ काम कर रहे हैं। इस यात्रा से दोनों देश इस परियोजना पर बातचीत को आगे बढ़ाएंगे। वहीं, मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, सोनोवाल ईईएफ को संबोधित करेंगे। यहां वह भारत व रूस के बीच विशिष्ट और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी में स्थिरता को बढ़ावा देने में व्यापार, वाणिज्य और व्यापार की भूमिका को रेखांकित करेंगे।
विज्ञापन


मंत्रालय के मुताबिक भारतीय बंदरगाहों से रूसी सुदूर पूर्व तक की यात्रा में 24 दिन लगते हैं, जबकि नोवोरोस्सिएस्क बंदरगाह से 30 दिन का समय लगता है। यह गलियारा भारत व रूस दोनों के लिए व्यापार और सहयोग के नए अवसरों को खोलने की अपार क्षमता रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतिन ने की मंच की स्थापना
पूर्वी आर्थिक मंच की स्थापना रूस के सुदूर पूर्व के आर्थिक विकास को सहयोग करने और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 2015 में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की थी। अब यह बड़ा मंच है।

10 से 13 तक व्लादिवोस्तोक में हो रहा आयोजन
कार्यक्रम का आयोजन 10 से 13 सितंबर 2023 तक व्लादिवोस्तोक के सुदूर पूर्वी संघीय विश्वविद्यालय परिसर में हो रहा है। पूर्वी आर्थिक मंच रूसी और वैश्विक निवेशकों के बीच संबंधों को बनाने, मजबूत करने के लिए रूस के सुदूर पूर्व की आर्थिक क्षमता व उन्नत विशेष आर्थिक जोन में व्यावसायिक स्थितियों के व्यापक विशेषज्ञ मूल्यांकन के लिए एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंच है।


रूसी दावा : यूक्रेन के कब्जे वाले 4 क्षेत्रों में जीते पुतिन के समर्थक
रूस ने दावा किया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समर्थन वाली यूनाइटेड रशिया पार्टी ने रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के चार क्षेत्रों में हुए स्थानीय मतदान में जीत हासिल की है। यह मतदान पिछले शुक्रवार से रविवार तक चला है। क्रेमलिन ने गत वर्ष पूर्ण सैन्य नियंत्रण न होने के बावजूद पूर्वी-दक्षिणी क्षेत्रों पर कब्जा करने का दावा किया था। हालांकि, यूक्रेन और उसके सहयोगियों ने इन चुनावों को सिरे से खारिज कर दिया है। एक डेटा से पता चला है कि युद्धग्रस्त यूक्रेन के क्षेत्रों में मतदाताओं ने प्रत्येक क्षेत्र में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान के साथ रूस का समर्थन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed