{"_id":"63fe4c571338772c600c1534","slug":"union-minister-sarbananda-sonowal-said-mv-ganga-vilas-puts-india-bangladesh-on-world-river-cruise-map-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MV Ganga Vilas: मंत्री सोनोवाल बोले- एमवी गंगा विलास ने भारत-बांग्लादेश को वर्ल्ड रिवर क्रूज के नक्शे पर लाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MV Ganga Vilas: मंत्री सोनोवाल बोले- एमवी गंगा विलास ने भारत-बांग्लादेश को वर्ल्ड रिवर क्रूज के नक्शे पर लाया
Wed, 01 Mar 2023 12:17 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, डिब्रूगढ़ (असम)।
पीटीआई, डिब्रूगढ़ (असम)।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:17 AM IST
सार
केंद्रीय शिपिंग, बंदरगाह और जलमार्ग मंत्री सोनोवाल ने कहा कि नदी में चलने वाला यह क्रूज पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र में नदी पर्यटन में निवेश की क्षमता को दर्शाता है।
विज्ञापन
दुनिया का सबसे लंबा क्रूज एमवी गंगा विलास डिब्रूगढ़ पहुंचा।
- फोटो : PTI
विस्तार
नदी में चलने वाला दुनिया का सबसे लंबा क्रूज एमवी गंगा विलास वाराणसी से रवाना होने के 50 दिनों बाद मंगलवार को डिब्रूगढ़ पहुंच गया और इसकी यात्रा पूरी हो गई। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि एमवी गंगा विलास की सफल 50-दिवसीय यात्रा ने भारत और बांग्लादेश को वर्ल्ड रिवर क्रूज के नक्शे पर लाया है। सोनोवाल यहां एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज के पर्यटकों का स्वागत करने के लिए आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के शहर वाराणासी में 13 जनवरी को इस क्रूज को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। केंद्रीय शिपिंग, बंदरगाह और जलमार्ग मंत्री सोनोवाल ने कहा कि नदी में चलने वाला यह क्रूज पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र में नदी पर्यटन में निवेश की क्षमता को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इसे अंतर्देशीय जलमार्ग क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और पथ-प्रदर्शक आयोजन के रूप में देखा जाना चाहिए। एमवी गंगा विलास ने भारत और बांग्लादेश को दुनिया के क्रूज मानचित्र पर लाया है। इसने भारतीय उप-महाद्वीप में पर्यटन और माल ढुलाई के लिए एक नई संभावना और प्रगति का नया रास्ता खोला है।
विज्ञापन
सोनोवाल ने कहा कि 3,200 किलोमीटर लंबी नदी यात्रा का सफल समापन पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र में नदी पर्यटन क्षमता में नए अवसरों को दर्शाता है। केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाईक ने कहा कि नदी के रास्ते भारत को देखने के लिए विदेशी पर्यटकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। पर्यटक आकर्षण के रूप में देखे जाने वाले स्विट्जरलैंड जैसे देशों के लोग जलमार्गों के माध्यम से भारत घूमने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं निवेशकों से आग्रह करता हूं कि वे हमारे रिवरवेज सेगमेंट में निहित क्षमता का पता लगाएं, जो आने वाले महीनों में एक बड़े व्यवसाय क्षेत्र के रूप में विकसित होगा।
विज्ञापन
एमवी गंगा विलास मंगलवार को लगभग 2:30 बजे डिब्रुगढ़ के बोगिबील पहुंचा। क्रूज ने यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम जैसे पांच राज्यों को पार किया। इसने बांग्लादेश की राजधानी ढाका के रास्ते 17 फरवरी को असम में प्रवेश किया। गंगा विलास ने 27 नदी प्रणालियों में 3,200 किलोमीटर का सफर पूरा किया। यात्रा के दौरान क्रूज पर सवार पर्यटकों ने 50 पर्यटन स्थलों को देखा जिसमें विश्व स्तरीय धरोहर स्थल, राष्ट्रीय पार्क, नदी घाट और पटना, साहिबगंज (झारखंड), कोलकाता, ढाका और गुवाहाटी जैसे बड़े शहर शामिल हैं।
क्रूज पर सवार स्विट्जरलैंड और अन्य जगह से आए पर्यटकों का केंद्रीय पत्तन, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाईक और श्रम एवं रोजगार, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने स्वागत किया। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस आलीशान क्रूज में तीन डेक हैं और इस पर 18 सूइट हैं, जिसमें 36 पर्यटक रह सकते हैं।