फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister's son implicated in minor's molestation accused files extortion case against victim's family

POCSO: नाबालिग के उत्पीड़न मामले में फंसे केंद्रीय मंत्री के बेटे, आरोपी ने पीड़ित परिवार पर किया उगाही का केस

Sat, 09 May 2026 04:25 PM IST
Asmita Tripathi पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद Published by: Asmita Tripathi Updated Sat, 09 May 2026 04:25 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री के बेटे पर नाबालिग के उत्पीड़न का मामले मेंं  पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। वहीं, आरोपी ने इसे झूठा बताते हुए कहा कि लड़की के परिवार ने शादी और पैसों के लिए दबाव बनाया।

विज्ञापन
Union Minister's son implicated in minor's molestation accused files extortion case against victim's family
महिला अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के उत्पीड़न के आरोपों के बाद पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है।  हालांकि आरोपी ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि किशोरी और उसके माता-पिता ने उससे जबरन वसूली की और आपराधिक धमकी दी। 17 वर्षीय लड़की की मां के अनुसार, संजय कुमार के बेटे भागीरथ, जिसका उनकी बेटी के साथ संबंध था, उसने उनकी बेटी का उत्पीड़न किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- बंगाल में कांटों का ताज: भारी कर्ज के बीच सरकार को खोलना होगा सातवें वेतन आयोग के लिए खजाना, समझें चुनौतियां

विज्ञापन


कथित संबंध लगभग सात-आठ महीने पहले शुरू हुआ
पुलिस ने बताया कि कथित संबंध लगभग सात-आठ महीने पहले शुरू हुआ था। उन्होंने अभी तक छात्रा की जांच नहीं की है। इसी बीच, भागीरथ ने करीमनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि जिस लड़की से उसकी जान-पहचान हुई थी। वह उसे अपने पारिवारिक समारोहों और सामूहिक सभाओं में आमंत्रित करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-  Tamil Nadu: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तमिलनाडु में सरकार गठन का विवाद, याचिकाकर्ता ने गवर्नर के फैसले पर उठाए सवाल

आरोपी ने क्या कहा?
शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। भागीरथ ने शिकायत में कहा कि लड़की के परिवार को भरोसेमंद मानते हुए वह दोस्तों के एक समूह के हिस्से के रूप में उनके साथ गया। कुछ पवित्र स्थानों की यात्रा की। इसके बाद, लड़की और उसके माता-पिता ने उसे शादी करने के लिए धमकाया, लेकिन उसने प्रस्ताव को ठुकरा दिया, जिसके बाद लड़की के माता-पिता ने उससे पैसे की मांग की और यह भी धमकी दी कि अगर उसने रकम का भुगतान नहीं किया तो वे उसके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराएंगे।
 

भयवश उसने लड़की के पिता को 50,000 रुपये दे दिए, लेकिन उन्होंने उससे 5 करोड़ रुपये की मांग की। भागीरथ ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि अगर वह ऐसा नहीं करता तो लड़की की मां आत्महत्या कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed