{"_id":"63b606b6ddd56639aa162a99","slug":"union-minister-rupala-to-inaugurate-mobile-veterinary-units-in-thiruvananthpuram-today-latest-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"KERALA: केंद्रीय मंत्री रूपाला आज तिरुवनंतपुरम में मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों का करेंगे उद्घाटन, जानिए फायदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
KERALA: केंद्रीय मंत्री रूपाला आज तिरुवनंतपुरम में मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों का करेंगे उद्घाटन, जानिए फायदा
Thu, 05 Jan 2023 04:39 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
एएनआई, तिरुवनंतपुरम
एएनआई, तिरुवनंतपुरम
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 05 Jan 2023 04:39 AM IST
सार
कॉल सेंटर के जरिए पशुपालक फोन कर डॉक्टरों से आपातकालीन सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। एमवीयू दूर-दराज के क्षेत्रों में किसानों/पशु मालिकों के घर जाकर उपचार, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, मामूली सर्जिकल हस्तक्षेप, ऑडियो-विजुअल सहायता और विस्तार सेवाएं प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल में पशुपालकों को लाभान्वित करने के लिए केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में 29 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों (एमवीयू) और केंद्रीकृत कॉल सेंटर का उद्घाटन करेंगे। एमवीयू को हेल्पलाइन नंबर 1962 के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
कॉल सेंटर के जरिए पशुपालक फोन कर डॉक्टरों से आपातकालीन सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। एमवीयू के जरिए दूर-दराज के क्षेत्रों में किसानों/पशु मालिकों के घर जाकर उपचार, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, मामूली सर्जिकल हस्तक्षेप, ऑडियो-विजुअल सहायता और अन्य सेवाएं मिल सकेंगी। एमवीयू पशु चिकित्सा मुद्दों के समाधान और देश के दूरस्थ क्षेत्रों में सूचना के प्रसार के लिए वन-स्टॉप सेंटर के रूप में कार्य करेगा।