फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Ravi Shankar Prasad rejects NSSO report on unemployment

देश में मंदी की रिपोर्ट को रविशंकर प्रसाद ने किया खारिज, कहा- फिल्में एक दिन में कमा रहीं 120 करोड़ 

Sat, 12 Oct 2019 06:09 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 12 Oct 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Ravi Shankar Prasad rejects NSSO report on unemployment
केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

देश की अर्थव्यवस्था में मंदी की रिपोर्ट को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने खारिज किया है। उन्होंने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि वह रिपोर्ट (बेरोजगारी पर एनएसएसओ रिपोर्ट) झूठी है। मैंने आपको 10 प्रासंगिक डेटा दिए हैं, रिपोर्ट में कोई मौजूद नहीं है। हमने कभी नहीं कहा कि हम सभी को सरकारी नौकरी देंगे। कुछ लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से गुमराह करने की कोशिश की।

विज्ञापन

 




रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अगर देश में मंदी होती तो दो अक्तूबर को रिलीज हुईं तीन फिल्मों ने 120 करोड़ रुपये की कमाई नहीं की होती। अर्थव्यवस्था दुरुस्त है तभी फिल्मों ने इतनी कमाई की है। उन्होंने कहा, मेरा फिल्मों से लगाव है। फिल्में बड़ा कारोबार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविशंकर ने आगे कहा, दो अक्तूबर को तीन फिल्में रिलीज हुईं। फिल्म उद्योग के विशेषज्ञ ने कहा है कि नैशनल हॉलीडे के दिन इन तीन फिल्मों ने 120 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब जब देश की अर्थव्यवस्था थोड़ी सही हो रही है तभी तो 120 करोड़ रुपये का रिटर्न एक दिन में आ रहा है।


चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में विकास दर छह साल के निचले स्तर पांच फीसदी पर पहुंच गई है। रिजर्व बैंक सहित दुनिया की कई बड़ी रेटिंग एजेंसियों ने भी भारत के लिए विकास दर के अनुमान में कटौती की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed