{"_id":"68aef51822eb9b70ed0c2098","slug":"union-minister-questions-dk-shivkumar-s-statement-on-chamundeshwari-mata-says-whose-property-is-this-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: चामुंडेश्वरी माता वाले डीके शिवकुमार के बयान पर केंद्रीय मंत्री का सवाल, कहा- यह किसकी संपत्ति है?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: चामुंडेश्वरी माता वाले डीके शिवकुमार के बयान पर केंद्रीय मंत्री का सवाल, कहा- यह किसकी संपत्ति है?
Wed, 27 Aug 2025 05:38 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: बशु जैन
Updated Wed, 27 Aug 2025 05:38 PM IST
सार
चामुंडेश्वरी माता के एक कार्यक्रम यानि मैसूर दशहरा का बानु मुश्ताक नाम की लेखिका से उद्घाटन कराया गया। इस पर भाजपा ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे लेकर डीके शिवकुमार ने कहा कि चामुंडी पहाड़ी और देवी चामुंडेश्वरी को किसी एक धर्म से जोड़ना सही नहीं है। यह हिंदुओं की संपत्ति भर नहीं है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के चामुंडी पहाड़ी और चामुंडेश्वरी देवी केवल हिंदुओं की नहीं वाले बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शोभा करंदलाजे ने इस पर सवाल उठाए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर यह हिंदुओं की संपत्ति नहीं है तो किसकी है? उपमुख्यमंत्री को चामुंडी हिल्स के स्वामित्व को स्पष्ट करना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री करंदलाजे ने कहा कि शिवकुमार ने कहा कि चामुंडी हिल्स हिंदुओं की संपत्ति नहीं है। अगर ऐसा है, तो यह किसकी संपत्ति है? टीपू सुल्तान ने इस क्षेत्र पर शासन किया था, तो क्या आप इन पहाड़ियों को वक्फ संपत्ति घोषित करने जा रहे हैं?
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने पहले ही कृषि भूमि को वक्फ संपत्ति घोषित कर दिया है। वक्फ बोर्ड के नोटिस के कारण कई किसान, मठ और मंदिर संकट में हैं। शिवकुमार आरएसएस का गीत गाने वाली घटना से ध्यान हटाने के लिए विवाद पैदा कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब आपने विधानसभा के अंदर आरएसएस का गीत गाया तो आपकी पार्टी हाईकमान ने आपको फटकार लगाई। इस समस्या से निपटने के लिए आपने चामुंडी हिल्स को लेकर यह विवाद खड़ा किया।
विज्ञापन
मैसूर के सांसद और मैसूर राजपरिवार के वंशज यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार ने शिवकुमार के उनके पारिवारिक देवता पर दिए गए बयान को आहत करने वाला बताया। वाडियार ने कहा कि यह बहुत ही दुखद और हास्यास्पद बयान है। ऐसे समय में जब लोग देवी गौरी और गणेश की पूजा कर रहे हैं, ऐसा बयान दिया गया है जिससे हिंदू भावनाएं आहत हुई हैं। जो निंदनीय है।
डीके शिवकुमार का बयान
चामुंडेश्वरी माता के एक कार्यक्रम यानि मैसूर दशहरा का बानु मुश्ताक नाम की लेखिका से उद्घाटन कराया गया। इस पर भाजपा ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे लेकर डीके शिवकुमार ने कहा कि चामुंडी पहाड़ी और देवी चामुंडेश्वरी को किसी एक धर्म से जोड़ना सही नहीं है। यह हिंदुओं की संपत्ति भर नहीं है। यहां हर धर्म के लोग आते हैं, पूजा करते हैं और अपनी आस्था प्रकट करते हैं। मैं खुद गिरजाघरों, मस्जिदों, जैन मंदिरों और गुरुद्वारों में जाता हूं, क्या किसी ने रोका? उसी तरह हम कभी दूसरों को हिंदू मंदिरों में आने से नहीं रोकते। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या राम मंदिर में भी ऐसा कोई नियम नहीं है कि केवल हिंदू ही जा सकते हैं।