फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Pratima Bhoumik claims TIPRA Motha trying to divide Tripura over demand of Greater Tipraland news in Hindi

त्रिपुरा: केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक का दावा, ग्रेटर टिपरालैंड की मांग के जरिए राज्य को बांटना चाहता है टिपरा मोथा

Mon, 25 Apr 2022 09:11 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 25 Apr 2022 09:11 PM IST
सार

सामाजिक सशक्तिकरण एवं न्याय के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री भौमिक ने आरोप लगाया कि ग्रेटर टिपरालैंड की संकल्पना के आधार पर टिपरा मोथा राज्य के मूल लोगों को भटका रहा है।

विज्ञापन
Union Minister Pratima Bhoumik claims TIPRA Motha trying to divide Tripura over demand of Greater Tipraland news in Hindi
केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक - फोटो : facebook/pratimabhoumikbjp

विस्तार

केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने सोमवार को दावा किया कि टिपरा मोथा ग्रेटर टिपरालैंड पाने के नाम पर त्रिपुरा को बांटने की कोशिश कर रहा है। टिपरा मोथा  या त्रिपुरा स्वदेशी प्रोग्रेसिव क्षेत्रीय गठबंधन (TIPRA Motha) एक क्षेत्रीय दल है जिसका नेतृत्व शाही परिवार के प्रद्योत किशोर देबबर्मा के हाथ में है। यह दल त्रिपुरा के मूल लोगों के लिए अलग राज्य की मांग कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार की ओर से राज्य में किए गए कामों का उल्लेख भी किया।

विज्ञापन


सामाजिक सशक्तिकरण एवं न्याय के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री भौमिक ने कहा कि कथित बुबागरा (राजा) ग्रेटर टिपरालैंड की संकल्पना के आधार पर त्रिपुरा के मूल लोगों को भटका रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है जब बिप्लब कुमार देव की अगुवानी वाली सरकार राज्य के आदिवासी इलाकों को विकसित करने के लिए सभी प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पश्चिम त्रिपुरा जिले के मंडवाई में भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि भाजपानीत सरकार को बदनाम करने के लिए आदिवासी इलाकों में हो रहे विकास कार्यों में अवरोध उत्पन्न किए जा रहे हैं। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा, 'आप लोगों के एक ऐसे नेता होने का अभिनय कर रहे हैं जो आतंकी रणनीति में भरोसा करता है। किसी ने भी आपको आतंक फैलाने का लाइसेंस नहीं दिया है और जनता अब इसका करारा जवाब दे रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'भाजपा के सत्ता में आने से पहले क्यों नहीं उठाई गई ये मांग?'
यह आरोप लगाते हुए कि टिपरा मोथा सीपीआई की मदद करने का काम कर रहा है, भौमिक ने सवाल किया कि जब भाजपा राज्य की सत्ता में नहीं थी तब आपने ग्रेटर टिपरालैंड की मांग क्यों नहीं उठाई थी? जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तब आपके (प्रद्योत किशोर देबबर्मा) पिता (किरीट बिक्रम मानकिय बहादुर) और मां (महारानी बिभु कुमारी देवी) सांसद थे। यह मुद्दा उठाने से पहले आप कांग्रस में बड़े नेता थे। उस समय आपने यह मांग क्यों नहीं उठाई थी?


भौमिक ने कहा कि यह इसलिए हो रहा है क्योंकि आप सीपीआई (एम) की मदद करना चाहते हैं जिसने लंबे समय तक राज्य में शासन किया लेकिन यहां के आदिवासियों के लिए कुछ भी नहीं किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार थी जिसने राज्य में सरकार बनाने के बाद मेघालय एयरपोर्ट का नाम बदलकर महाराजा वीर विक्रम एयरपोर्ट रखा। उन्होंने कहा, भाजपा ने त्रिपुरा के मूल निवासियों को हमेशा पूरा सम्मान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed