फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Pralhad Joshi counter attack Congress leader Yathindra Siddaramaiahs statement on secularism

Pralhad Joshi: केंद्रीय मंत्री का यतींद्र सिद्धारमैया पर पलटवार, बोले- हिंदुओं की वजह से धर्मनिरपेक्ष है देश

Sat, 06 Jan 2024 05:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 06 Jan 2024 05:50 PM IST
सार

Pralhad Joshi: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भारत में धर्मनिरपेक्षता इसलिए है, क्योंकि यहां हिंदू हैं। 

विज्ञापन
Union Minister Pralhad Joshi counter attack Congress leader Yathindra Siddaramaiahs statement on secularism
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

धर्मनिरपेक्षता को लेकर कांग्रेस नेता यतींद्र सिद्धारमैया के बयान पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को पलटवार किया और कहा कि यह देश इसलिए धर्मनिरपेक्ष है, क्योंकि यहां हिंदू हैं। पाकिस्तान, इराक और कई अन्य देशों में कोई धर्मनिरपेक्षता नहीं है। उन्होंने कहा, हम कई देवताओं की पूजा करते हैं, इसलिए हम सभी को स्वीकार भी करते हैं। 

विज्ञापन

प्रह्लाद जोशी ने अपने बयान में क्या कहा
कर्नाटक के हुबली में उन्होने कहा, यह तुष्टिकरण की सर्वोच्च पराकाष्ठा है। यह देश इसलिए धर्मनिरपेक्ष है, क्योंकि यहां हिंदू हैं। पाकिस्तान, इराक और कई अन्य देशों में कोई धर्मनिरपेक्षता नहीं है। हम कई देवताओं की पूजा करते हैं, इसलिए हम किसी को भी स्वीकार करते हैं। यदि यह देश धर्मनिरपेक्ष है, तो यहां रहने वाले हिंदुओं और उनके व्यापक दृष्टिकोण की वजह से है। तुष्टिकरण की राजनीति के कारण सिद्धारमैया के बेटे इस तरही की बातें करते रहते हैं। जनता उन्हें सबक सिखाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यतींद्र सिद्धारमैया ने क्या कहा था
यतींद्र सिद्धारमैया ने हाल ही में दावणगेरे में एक रैली के दौरान कहा था कि धर्म का राजनीतिकरण बेहद खतरनाक है और भारत को पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे देशों के हश्र से सीखने की जरूरत है।कांग्रेस नेता ने कहा था कि अगर देश धर्मनिरपेक्षता को छोड़कर धर्म के पीछे दौड़ना शुरू करेगा तो इसका विकास नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आज धर्मनिरपेक्षता विचार खतरे में है। हमें ऐसे दलों से सावधान रहना चाहिए जो धर्म का राजनीतिकरण करते हैं। यतींद्र ने कहा था, 'धर्म के नाम पर तानाशाही ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान को दिवालिया बना दिया है। भाजपा के सहयोगी संगठन भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की ताक में हैं। यदि ऐसा होने दिया गया तो हमारा देश भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान बन जाएगा।'

विज्ञापन

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के नेतृत्व में शुरू की जा रही 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद वे तीन राज्य हार गए। उन्होंने यह भी कहा कि जब वह दिल्ली में थे तो किसी ने उनसे पूछा कि वह तेलंगाना (चुनाव) क्यों हार गए। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह (भाजपा) वहां इसलिए हार गए क्योंकि (कांग्रेस नेता) राहुल गांधी ने वहां प्रचार नहीं किया। 

राहुल करेंगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत
वायनाड सांसद राहुल गांधी 14 जनवरी से मणिपुर से महाराष्ट्र तक की 6,713 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू करेंगे। आगामी आम चुनाव से पहले आयोजित की जा रही यह यात्रा 66 दिनों में 110 जिलों, 100 लोकसभा क्षेत्रों और 337 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। जिसकी शुरुआत मणिपुर की राजधानी इंफाल से होगी। कांग्रेस पार्टी ने इसके लिए आज टैगलाइन और लोगो जारी किया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed