फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister piyush Goyal demands apology from CM Siddaramaiah over vaccine remarks

BJP Vs Congress: पीयूष गोयल ने सीएम सिद्धारमैया पर साधा निशाना, कहा- वैक्सीन पर टिप्पणी के लिए मांगे माफी

Sat, 05 Jul 2025 11:04 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 05 Jul 2025 11:04 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने भारत बायोटेक की सराहना करते हुए कहा कि उसने देश की पहली स्वदेशी वैक्सीन बनाई और सीरम इंस्टीट्यूट ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के सहयोग से कोविशील्ड का उत्पादन किया। उन्होंने कहा, 'हमने 2.5 अरब से अधिक वैक्सीन डोज अपने नागरिकों को मुफ्त में दीं।

विज्ञापन
Union Minister piyush Goyal demands apology from CM Siddaramaiah over vaccine remarks
पीयूष गोयल का सिद्धारमैया पर हमला - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से माफी की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम ने हाल ही में कोविड-19 वैक्सीन को राज्य में दिल के दौरे से हुई मौतों से जोड़ा, जो भारत के वैज्ञानिकों और दवा कंपनियों का अपमान है। पीयूष गोयल ने सवाल उठाया कि क्या सिद्धारमैया विदेशी ताकतों के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं जो भारत की फार्मा ताकत और आर्थिक प्रगति से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जिसे 'विश्व की फार्मेसी' कहा जाता है और जहां वैक्सीन उत्पादन में आत्मनिर्भरता दिखाई गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Census 2027: तेज हुईं जनगणना की तैयारियां, दो दिवसीय सम्मेलन में सभी राज्यों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
विज्ञापन


'यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण कि एक मुख्यमंत्री ऐसा बयान देता है'
पीयूष गोयल ने कहा, 'यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश का एक मुख्यमंत्री ऐसा बयान देता है। उन्होंने उन वैज्ञानिकों, स्टार्टअप्स और फार्मा कंपनियों का अपमान किया जिन्होंने महामारी के दौरान दिन-रात मेहनत की।' उन्होंने यह भी बताया कि भारत ने न केवल दो वैक्सीन (कोवैक्सिन और कोविशील्ड) विकसित कीं, बल्कि अपने पूरे देश को मुफ्त टीके लगाए और 100 से ज्यादा देशों को वैक्सीन भेजी। साथ ही कई विकासशील देशों को भी मदद पहुंचाई, जिन्हें वैक्सीन की कोई सुविधा नहीं थी। आज भी भारत को दुनिया इसके लिए धन्यवाद देती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस और सीएम पर सीधा हमला
पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और सिद्धारमैया जैसे नेता भारत की सफलताओं को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, 'क्या कांग्रेस पार्टी और उनके सहयोगी भारत की छवि को नुकसान पहुंचाकर विदेशी ताकतों को मजबूत करना चाहते हैं? उन्हें इस पर जवाब देना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।' फिलहाल कांग्रेस या सिद्धारमैया की ओर से पीयूष गोयल के आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


यह भी पढ़ें - Maharashtra: पुणे राजमार्ग पर दुष्कर्म और लूटपाट के मामले में दो गिरफ्तार, बीएनएस और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

डिफेंस और एयरोस्पेस क्षेत्र में बड़ी संभावना- पीयूष गोयल
वहीं केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्रों में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय स्टार्टअप्स के बीच साझेदारी और सहयोग की बड़ी संभावना है। उन्होंने इसे भारत के लिए एक नए युग की शुरुआत बताया।

डिफेंस स्टार्टअप्स को जोड़ने की पहल
बंगलूरू के पास देवनहल्ली में केआईएजडीबी एक्सपोर्ट प्रमोशन इंडस्ट्रियल एरिया के एयरोस्पेस एसईजेड क्षेत्र का दौरा करने के बाद गोयल ने कहा, 'रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय स्टार्टअप्स के बीच एक पुल बनाने की संभावना है। मैं स्टार्टअप इंडिया से कहूंगा कि वह इस दिशा में काम करे। अगर संभव हो, तो हम कंपनियों के नेटवर्क के ज़रिए दोनों को जोड़ सकते हैं।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed