{"_id":"5d5e57718ebc3e6c9f7ac2b9","slug":"union-minister-of-state-for-home-said-no-plans-for-withdrawal-of-security-forces-from-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर से सुरक्षा बलों की वापसी की अभी कोई योजना नहीं: केंद्र सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जम्मू-कश्मीर से सुरक्षा बलों की वापसी की अभी कोई योजना नहीं: केंद्र सरकार
Thu, 22 Aug 2019 02:35 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 22 Aug 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
जी किशन रेड्डी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में जारी तनाव के मद्देनजर, वहां से सुरक्षा बलों को हटाने की केंद्र सरकार की तत्काल कोई योजना नहीं है। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान वापस ले कर केंद्र ने राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया है।
विज्ञापन
रेड्डी से जब पूछा गया कि क्या केंद्र की अतिरिक्त बलों को वापस बुलाने की कोई योजना है या नहीं, तो इसपर उन्होंने कहा, जब पाकिस्तान उकसाने की कोशिश कर रहा है तो हम वहां से सेना को तुरंत कैसे हटा सकते हैं?
विज्ञापन
गृह राज्य मंत्री ने कहा, पाकिस्तान कश्मीरियों को उकसाने और शांति भंग करने की कोशिश कर रहा है ताकि वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के पास (शिकायत करने) जा सके। सुरक्षा बलों को वापस बुलाना है या नहीं, इस पर निर्णय स्थानीय प्रशासन द्वारा लिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में स्थिति अब शांतिपूर्ण है और गृह मंत्री अमित शाह स्थिति की नियमित निगरानी कर रहे हैं। रेड्डी ने कहा कि स्कूल खुल गए हैं, धारा 144 को हटा दिया गया है, सरकारी कार्यालयों में काम हो रहा है और कुछ प्रतिबंधों में ढील दी गई है।
उन्होंने कहा कि कुछ जिलों को छोड़कर पूरे राज्य में इंटरनेट और टेलीफोन सेवाओं को भी बहाल कर दिया गया है। यह पूछे जाने पर कि विपक्षी नेताओं को राज्य में बैठकें करने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है, गृह राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार पाकिस्तान के मंसूबों को देखते हुए सावधानी बरत रही है और विपक्षी नेताओं को धैर्य रखना चाहिए।
जम्मू कश्मीर में नेताओं को रिहा किए जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि इस विषय पर संबंधित अधिकारी निर्णय करेंगे।