फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister of State for Health and Family Welfare Bharti Praveen Pawar has lunch on National Emergency Life Support Courses

New Delhi: आपात स्थिति के लिए डॉक्टरों और नर्सों को मिलेगा प्रशिक्षण, नेशनल इमरजेंसी लाइफ स्पोर्ट कोर्सेज लॉन्च

Wed, 18 May 2022 09:14 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 18 May 2022 09:14 PM IST
सार

देश के डॉक्टरों और नर्सों के लिए बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री भारती प्रवीन पवार ने नेशनल इमरजेंसी लाइफ स्पोर्ट कोर्सेज को लॉन्च किया। 

विज्ञापन
Union Minister of State for Health and Family Welfare Bharti Praveen Pawar has lunch on National Emergency Life Support Courses
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देश के अस्पतालों में एंबुलेंस सेवाओं में काम कर रहे डॉक्टरों, इमरजेंसी डिपार्टमेंट पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सों के लिए नेशनल इमरजेंसी लाइफ स्पोर्ट कोर्सेज लॉन्च किया गया है। इसके तहत आपात स्थिति में मरीज को बेहतर इलाज देने के लिए चिकित्सकों नर्सों और अन्य मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


नेशनल इमरजेंसी लाइफ स्पोर्ट कोर्सेज को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री भारती प्रवीन पवार ने लॉन्च किया है। चिकित्सकों नर्सों और अन्य मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षकों का काडर तैयार किया जाएगा। साथ ही सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नेशनल इमरजेंसी लाइफ स्पोर्ट कोर्सेज को लागू करने पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए बुनियादी ढ़ाचे को विकसित करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


भारती प्रवीन पवार ने बताया कि अभी तक हमारे देश को चिकित्सा विभाग से जुड़े लोगों को विदेशी कार्स पर निर्भर रहना पड़ता था, जो महंगे भी होते थे। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की नीतियों को ध्यान में रखकर यह कोर्स बनाया गया है। 2017 में उन्होंने कहा था कि स्वास्थ्य संबंधी आपात चुनौतियों से निपटने के लिए एकीकृत आपात प्रणाली को विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में हर व्यक्ति को उचित इलाज मिलना इसकी प्राथमिकता है। पवार ने बताया कि नेशनल इमरजेंसी लाइफ स्पोर्ट कोर्सेज के स्किल सेंटरों को मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध किया जाएगा। देश की स्वास्थ्य व्यवस्था इससे मजबूत होगी। अपात स्थित में उपचार मुहैया कराना इस कार्यक्रम की प्राथमिकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed