{"_id":"65204535314b1f44fb04d2e5","slug":"union-minister-of-road-transport-nitin-gadkari-on-rising-number-of-bus-accidents-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nitin Gadkari: 'बसों के निर्माण की गुणवत्ता को तत्काल बढ़ाने की आवश्यकता', बढ़ते हादसों पर गडकरी ने जताई चिंता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nitin Gadkari: 'बसों के निर्माण की गुणवत्ता को तत्काल बढ़ाने की आवश्यकता', बढ़ते हादसों पर गडकरी ने जताई चिंता
Fri, 06 Oct 2023 11:06 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:06 PM IST
सार
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि बस दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या के मद्देनजर भारत में बस बॉडी निर्माण की गुणवत्ता को बढ़ाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
नितिन गडकरी।
- फोटो : ट्विटर/नितिन गडकरी
विस्तार
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि बस दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या के मद्देनजर भारत में बस बॉडी निर्माण की गुणवत्ता को बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, मैंने अब बस बॉडी के निर्माण के लिए मानकों को मंजूरी दे दी है, जो मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) और बस बॉडी निर्माताओं दोनों पर समान रूप से लागू होंगे।
विज्ञापन
एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, यह कदम भारत में बसों की गुणवत्ता में और सुधार का मार्ग प्रशस्त करेगा, जिसमें आकस्मिकता के दौरान यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने पर प्राथमिक ध्यान दिया जाएगा। इन मानकों के लिए मसौदा अधिसूचना मंत्रालय द्वारा प्रकाशित की जा रही है ताकि सुझाव मांगे जा सकें। मुझे उम्मीद है कि सभी हितधारक सभी बस यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस पहल का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन