फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Naidu laid emphasis on promoting aviation security, gave instructions regarding air cargo

BCAS: केंद्रीय मंत्री नायडू ने की विमानन सुरक्षा को बढ़ावा देने पर दिया जोर, एयर कार्गो को लेकर दिए निर्देश

Tue, 02 Sep 2025 12:40 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 02 Sep 2025 12:40 AM IST
सार

नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो  (बीसीएएस) की समीक्षा बैठक में विमानन सुरक्षा को मजबूत करने पर बात की। 

विज्ञापन
Union Minister Naidu laid emphasis on promoting aviation security, gave instructions regarding air cargo
के. राममोहन नायडू, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने सोमवार को नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो  (बीसीएएस) की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विमानन सुरक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही एयर कार्गो संचालन को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि मैंने नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) की विस्तृत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसमें भारत में विमानन सुरक्षा को मजबूत करने पर बात की गई। सुरक्षा मानकों से समझौता किए बिना स्क्रीनिंग प्रक्रिया को अधिक सहज और प्रौद्योगिकी-संचालित बनाने के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे व्यापार करने में आसानी बढ़ेगी और वैश्विक व्यापार-कनेक्टिविटी में भारत की भूमिका में योगदान मिलेगा। उन्होंने बैठक की तस्वीरें भी साझा कीं। नायडू ने कहा कि हमारा लक्ष्य न केवल हवाई अड्डों पर सुरक्षा के उच्चतम स्तर को सुनिश्चित करना है, बल्कि विश्व स्तरीय दक्षता भी सुनिश्चित करना है, जो भारत के बढ़ते यात्री और माल यातायात को सहयोग प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीसीए ने एआईएसएटीएस को सुरक्षा मंजूरी दी
डीजीसीए ने सोमवार को एयर इंडिया एसएटीएस एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (एआईएसएटीएस) को सुरक्षा मंजूरी दे दी। यह मंजूरी पाने वाली देश की पहली ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी बन गयी है। सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली (एसएमएस) को मजबूत करने के प्रयासों के तहत नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने जुलाई में ग्राउंड हैंडलिंग फर्मों को सुरक्षा अनुमोदन प्रदान करने के लिए रूपरेखा प्रस्तुत की। डीजीसीए ने कहा कि एआईएसएटीएस को मंजूरी देने के साथ ही भारत एशिया-प्रशांत क्षेत्र में मलेशिया के बाद दूसरा देश बन गया है, जिसने आईसीएओ के दिशानिर्देशों के अनुरूप इस तरह के व्यापक ढांचे को लागू किया है।


ग्राउंड हैंडलिंग विमानन सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। बढ़ते यातायात, बड़े विमानों, तेज़ टर्नअराउंड और कई सेवा प्रदाताओं को देखते हुए डीजीसीए ने सभी ऑपरेटरों के लिए सुरक्षा मंजूरी अनिवार्य कर दी है। बयान में आगे कहा गया है कि एआईएसएटीएस को यह मंजूरी उसकी सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली, जोखिम नियंत्रण, रिपोर्टिंग तंत्र, प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचे के गहन मूल्यांकन के बाद मिली है। इससे ग्राउंड हैंडलिंग और एसएमएस कार्यान्वयन पर सीएआर प्रावधानों के पूर्ण अनुपालन की पुष्टि होती है। डीजीसीए ने बताया कि नई दिल्ली स्थित डीजीसीए मुख्यालय में एआईएसएटीएस को सुरक्षा मंजूरी प्रदान की गई, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed