फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Muraleedharan said Indian Embassy in touch with Iranian authorities for release of fishermen

Kerala: भारत के मछुआरों को जल्द रिहा करेगा ईरान, भारतीय दूतावास के संपर्क में ईरानी अधिकारी

Thu, 29 Jun 2023 06:55 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 29 Jun 2023 06:55 PM IST
सार

ईरान के जल क्षेत्र में बिना अनुमति के मछली पकड़ते हुए हिरासत में लिए गए भारतीय मछुआरों को जल्द छूटने की अटकलें तेज हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन ने कहा कि मछुआरों की रिहाई के लिए भारतीय दूतावास ईरानी अधिकारियों के संपर्क में है।

विज्ञापन
Union Minister Muraleedharan said Indian Embassy in touch with Iranian authorities for release of fishermen
वी. मुरलीधरन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ईरान के जल क्षेत्र में बिना अनुमति के मछली पकड़ते हुए हिरासत में लिए गए भारतीय मछुआरों को जल्द छूटने की अटकलें तेज हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन ने गुरुवार को जानकारी दी कि मछुआरों की रिहाई के लिए भारतीय दूतावास ईरानी अधिकारियों के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि मछुआरों की रिहाई भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।

विज्ञापन


ईरान में पकड़े गए मछुआरों में केरल के सात मछुआरे, तमिलनाडु के तीन के सात एक अरब देश के नागरिग को संयुक्त अरब अमीरात के अजमान से ईरानी नौसेना ने हिरासत में ले लिया था। वहीं केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन ने अंचुथेंगु के पास एक चर्च में केरल के मछुआरों के रिश्तेदारों से मुलाकात की।
विज्ञापन


लोगों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय विदेश मंत्रालय ने ईरान में भारतीय दूतावास के माध्यम से ईरानी अधिकारियों से संपर्क किया है। भारत सरकार के पास ऐसे मुद्दों के समाधान के लिए पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ स्थायी समाधान है, लेकिन ईरान के मामले में कोई नियमित व्यवस्था नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि हम समाधान ढूंढ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास के अधिकारी खुद जाकर ईरान द्वारा हिरासत में लिए गए मछुआरों से मिलेंगे और संबंधित परिवारों को आश्वासन दिया कि उनके साथ कोई शारीरिक दुर्व्यवहार नहीं किया जाएगा। मुरलीधरन ने मछुआरों के रिश्तेदारों को यह भी आश्वासन दिया कि उन्हें अपने परिवारों से बात करने की अनुमति दिलाई जाएगी।


केरल के सात मछुआरों में से पांच तिरुवनंतपुरम जिले के अंचुथेंगु से हैं, और दो कोल्लम जिले के परवूर से हैं। खाड़ी में अजमान से मछली पकड़ने निकले मछुआरे रास्ता भटक गए और ईरानी जल सीमा में घुस गए। उन्हें कथित तौर पर सोमवार को ईरान ने हिरासत में ले लिया था। परिवारों को मिली जानकारी के मुताबिक, इन मछुआरों को ईरान में कैद कर अलग-अलग जेलों में शिफ्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed