फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Mansukh Mandaviya says Center providing affordable health facilities to all

WHO: केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया बोले, केंद्र सभी को सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं कर रहा प्रदान

Tue, 31 Oct 2023 05:45 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 31 Oct 2023 05:45 AM IST
सार

वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये जुड़े विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस ने कहा कि दक्षिण-पूर्व एशिया का क्षेत्र दुनिया की एक चौथाई से अधिक आबादी का घर है और इसे बीमारी के एक महत्वपूर्ण बोझ सेनिपटना भी होगा।

विज्ञापन
Union Minister Mansukh Mandaviya says Center providing affordable health facilities to all
मनसुख मंडाविया - फोटो : ट्विटर/मनसुख मंडाविया

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य-संबंधी बुनियादी ढांचे का विस्तार, चिकित्सा की पारंपरिक प्रणालियों को बढ़ावा और सभी को सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रही है। मांडविया ने सोमवार को नई दिल्ली में दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय कार्यालय के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन क्षेत्रीय समिति के 76वें सत्र को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने समग्र और समावेशी दृष्टिकोण अपनाते हुए सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयासों के बारे जानकारी दी।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना और वेलनेस केंद्रों की मदद से समाज के अंतिम छोर तक पहुंच रही है। अब तक देशभर के 21.10 करोड़ से ज्यादा लोग सरकार की योजनाओं से जुड़ चुके हैं। सत्र में मालदीव, तिमोर लेस्ते, श्रीलंका, नेपाल, कोरिया, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और भूटान के स्वास्थ्य मंत्री और प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सत्र में वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये जुड़े विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस ने कहा कि दक्षिण-पूर्व एशिया का क्षेत्र दुनिया की एक चौथाई से अधिक आबादी का घर है और इसे बीमारी के एक महत्वपूर्ण बोझ सेनिपटना भी होगा।

विज्ञापन

उन्होंने टीबी रोग अभियान के खिलाफ भारत की लड़ाई की सराहना करते हुए दूसरे देशों से भी सीख लेने और आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र के 11 में से सात सदस्य देशों ने उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों को समाप्त करने में सफलता हासिल की है। इसी तरह बीमारियों के खिलाफ जमीनी स्तर पर काम करते हुए भविष्य को बेहतर बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed