फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Kiren Rijiju met Chinese soldiers on LAC, asked questions, video surfaced

Kiren Rijiju: LAC पर चीनी सैनिकों से मिले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, पूछे सवाल, सामने आया वीडियो

Fri, 01 Nov 2024 03:44 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Fri, 01 Nov 2024 03:44 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि चीनी सैनिकों से बात करने और बुनियादी ढांचे को देखने के बाद अब हर कोई भारत के सीमा विकास पर गर्व महसूस करेगा। अरुणाचल प्रदेश के बुमला में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई। 

विज्ञापन
Union Minister Kiren Rijiju met Chinese soldiers on LAC, asked questions, video surfaced
एलएसी पर चीन के सैनिकों से मुलाकात करते केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

विस्तार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को भारत-चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के सैनिकों से बात की। इस दौरान उन्होंने चीन से सैनिकों से कुछ सवाल भी पूछे। साथ ही भारतीय सैनिकों के साथ दिवाली मनाई। केंद्रीय मंत्री का चीनी सैनिकों से बात करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि चीनी सैनिकों से बात करने और बुनियादी ढांचे को देखने के बाद अब हर कोई भारत के सीमा विकास पर गर्व महसूस करेगा। अरुणाचल प्रदेश के बुमला में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई। इससे पहले उन्होंने तवांग में आर्मी हैलीपेड पर जवानों के साथ दिवाली मनाई।


केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने चीनी सैनिकों से पूछा कि इतनी ऊंचाई पर सांस लेने में कोई दिक्कत महसूस तो नहीं होती है। इस पर चीनी सैनिकों ने जवाब दिया कि नहीं। फिर केंद्रीय मंत्री बोले ऐसी दिक्कत के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर तो रहता होगा। इस पर चीन के जवानों ने हामी भरी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने भारतीय सेना के जवानों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि 15 हजार फीट की ऊंचाई पर रहकर देश की सेवा करना गर्व की बात है। उन्होंने जवानों को मिठाई का वितरण किया। 

पीएम मोदी ने भी सेना के जवानों के साथ मनाई थी दिवाली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस बार कच्छ में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई। पीएम नरेंद्र मोदी ने जवानों का जोश बढ़ाया था। उन्होंने कहा कि जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने का मौका मिलना सबसे बड़ी खुशी है। मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि देश में एक ऐसी सरकार है, जो भारत की एक इंच जमीन के साथ समझौता नहीं कर सकती। 

संंबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed