अमर उजाला की खबर का असर: केंद्रीय मंत्री ने लिया संज्ञान, अब सफदरजंग अस्पताल में होगा प्रिया का इलाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी को अच्छा से अच्छा इलाज मिले ये हमारी प्राथमिकता है।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) October 10, 2018
बिटिया को सफ़दरजंग अस्पताल में बुला लिया गया है। सम्बंधित विभाग के डॉक्टर बच्ची को देखेंगे।
मेरी माँ जगदम्बा से प्रार्थना है, कि हमारी बिटिया आयुष्मान हो। https://t.co/35obK5QTBZ
उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को दी और उनसे प्रिया का इलाज कराने की व्यवस्था करने की अपील की। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने मनोज तिवारी के ट्वीट का तुरंत जवाब दिया और तुरंत प्रिया के इलाज की व्यवस्था सफदरजंग अस्पताल में करा दी। अब प्रिया का बेहतर इलाज चल रहा है।
दरअसल, प्रिया के सिर में अक्सर सरदर्द रहता था। जब उसके पिता राज राठौर ने चेक कराया तो उन्हें पता चला कि प्रिया के सिर में एक गांठ है जिसका तत्काल इलाज नहीं कराया गया तो उसे गंभीर खतरा हो सकता है। जब पिता राठौर ने इलाज के लिए दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में संपर्क किया तो टेस्ट के लिए उन्हें जल्दी समय नहीं दिया जाता था। एमआरआई के लिए तो लोकनायक अस्पताल ने उन्हें 14 मई 2020 की तारीख दे दी।
बच्ची की बीमारी देख पिता बाहर से टेस्ट करवाते थे जो उन्हें बहुत महंगा पड़ रहा था। हर टेस्ट के लिए उन्हें कीमत चुकानी पड़ती थी, जबकि दिल्ली की केजरीवाल सरकार का आदेश है कि उसके अस्पतालों में हर टेस्ट फ्री होना चाहिये। राज राठौर के मुताबिक लोकनायक अस्पताल के कर्मी उन्हें यह कहकर टाल देते थे कि चूंकि वह दिल्ली का नहीं है, इसलिए उसका इलाज प्राथमिकता के साथ नहीं कराया जा सकता। उसका नंबर दिल्ली के मरीजों के बाद आएगा।
अब खुश है पिता
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के कहने पर सफदरजंग अस्पताल ने प्रिया को एडमिट कर लिया है। उसका बेहतर इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने उन्हें कुछ दवाइयां देकर ट्रीटमेंट शुरू कर दिया है। पिता के चेहरे पर अब बेटी का अच्छा इलाज कराने के संतोष की झलक साफ दिखाई पड़ रही है।