फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Joshi cornered Congress, said- nothing will be done by blaming EVM if the election is lost

EVM: केंद्रीय मंत्री जोशी ने कांग्रेस को घेरा, कहा- चुनाव हारने पर ईवीएम पर आरोप लगाने से कुछ नहीं होगा

Mon, 16 Dec 2024 02:36 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 16 Dec 2024 02:36 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयान पर कांग्रेस को घेरा। उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि कहा था कि जब आप जीतते हैं तो आप चुनाव परिणामों को स्वीकार करते हैं और जब आप हार जाते हैं तो ईवीएम को दोष देते हैं। ऐसा करना ठीक नहीं है। इस पर जोशी ने कहा कि कांग्रेस के सहयोगी दल भी हकीकत को समझने लगे हैं और इस बारे में बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Union Minister Joshi cornered Congress, said- nothing will be done by blaming EVM if the election is lost
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के ईवीएम को लेकर संदेह जताने के दावे को खारिज करने पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भी समझना होगा कि अब चुनाव हारने पर ईवीएम पर आरोप लगाने से कुछ नहीं होगा। क्योंकि उसके सहयोगी दल भी हकीकत को समझने लगे हैं और इस बारे में बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन


नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने एक साक्षात्कार में ईवीएम पर लगाए जाने वाले आरोपों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि जब आप जीतते हैं तो आप चुनाव परिणामों को स्वीकार करते हैं और जब आप हार जाते हैं तो ईवीएम को दोष देते हैं। ऐसा करना ठीक नहीं है। अब्दुल्ला ने कहा था कि जब आपके पास संसद के सौ से अधिक सदस्य एक ही ईवीएम का उपयोग करते हैं और आप इसे अपनी पार्टी की जीत के रूप में मनाते हैं तो आप कुछ महीनों बाद यह नहीं कह सकते कि हमें  ईवीएम पसंद नहीं है, क्योंकि अब चुनाव नतीजे उस तरह नहीं जा रहे हैं जैसा हम चाहते हैं।
विज्ञापन


इसे लेकर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस को अब समझना चाहिए कि उसके इंडी गठबंधन के सहयोगी भी इस बारे में बात कर रहे हैं। ममताजी, शरद पवारजी, अखिलेश जी भी इस बारे में कह चुके हैं। आप ईवीएम को दोष नहीं दे सकते। कांग्रेस को अपनी गलतियों को सुधारना चाहिए। क्योंकि हम भी एक मजबूत विपक्ष चाहते हैं। हम नहीं चाहते कि विपक्ष कमजोर हो। कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण करने के बाद खुद में सुधार करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता दिनेश शर्मा ने कहा कि अब्दुल्ला सच कर रहे हैं। कुछ दिन बाद वह धारा 370 को लेकर भी यही कहने लगेंगे। वे कहेंगे कि भाजपा ने इसे हटाकर देश पर उपकार किया है। कांग्रेस के सहयोगी जानते हैं कि ईवीएम के जरिये चुनाव निष्पक्ष होते हैं। अगर वे जीत जाते हैं तो जश्न मनाते हैं और हार जाते हैं तो शिकायत करते हैं। उनका यह नाटक अब उजागर हो गया है। 

जेडीयू सांसद संजय झा ने कहा कि हम बिहार से आते हैं। हमने बूथ को लुटते और कमजोर लोगों को वोट डालने से रोकते हुए देखा है। जब से ईवीएम आई है तब से गरीब भी वोट डाल पा रहे हैं। कांग्रेस संविधान की एक प्रति लेकर घूमती है और सभी सांविधानिक संस्थाओं को नष्ट कर रही है। 


विपक्षी सांसदों ने यह कहा
विपक्षी गठबंधन इंडिया से जुड़े सपा सांसद आनंद भदौरिया ने कहा कि हमारी पार्टी हमेशा से ईवीएम के खिलाफ रही है। सपा और अखिलेश यादव ने जी कहा है कि हम उत्तर प्रदेश में 80 सीटें जीतेंगे और ईवीएम को हटा देंगे। सपा ने हमेशा ईवीएम का विरोध किया है और हम इसके विरोध में रहेंगे। बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि पार्टी हमेशा से ईवीएम के खिलाफ रही है। हम लगातार यही कहते हैं। जब भी हम जीतते हैं तो भी हम यही कहते हैं कि ईवीएम को खत्म कर दिया जाए। हमने उत्तर प्रदेश में ज्यादा सीटें जीतीं, लेकिन फिर भी हम यही कहते हैं कि इसे खत्म कर देना चाहिए। कई देशों ने ईवीएम को खारिज कर दिया है क्योंकि इसमें हेरफेर की संभावना है। कांग्रेस के इमरान मसूद ने कहा कि अगर हम ईवीएम के दम पर सत्ता में भी आते हैं, तो भी हम ईवीएम को हटा देंगे। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed